गाजियाबाद नगर निगम शिविर लगाकर करेगा कांवड़ियों की सेवा, प्रतिदिन 20 हजार कांवड़ियों के भोजन की रहेगी व्यवस्था

Ghaziabad News: कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद निगम हर साल की तरह इस साल भी सांई उपवन मंदिर परिसर में कांवड़ियों की सेवा के लिए कावड़ सेवा शिविर का आयोजन करेगा। जिसमें कांवड़ियों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों और समिति के सदस्यों के साथ मौके का निरीक्षण किया और की जा रही तैयारियों का जानकारी ली।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Depot, Ghaziabad Transport Corporation, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद डिपो, गाजियाबाद परिवहन निगम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

कांवड़ यात्रा 2025

विज्ञापन

Kanwar Yatra 2025: कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। हर साल की तरह इस साल भी नगर निगम द्वारा सांई उपवन मंदिर परिसर में कांवड़ियों की सेवा के लिए 14वां भव्य कावड़ सेवा शिविर का आयोजन करेगा। इसके तहत कावड़ शिविर में कांवड़ियों के रहने की व्यवस्था, भोजन, चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। कांवड़ शिविर को लेकर नगर निगम के आयुक्त ने अधिकारियों और समिति के सदस्यों के साथ मौके का निरीक्षण किया और कांवड़ शिविर लगाने के लिए की जा रही तैयारियों का जानकारी ली।

नगर निगम का 14वां कांवड़ सेवा शिविर

गाजियाबाद नगर निगम आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के अनुसार, नगर निगम द्वारा हर साल कांवड़ियों की सेवा के लिए विशाल भंडारे और शिविर का आयोजन किया जाता है। इस साल भी नगर निगम की ओर से 14वां कांवड़ सेवा शिविर और भंडारे का आयोजन सांई मंदिर परिसर में किया जाएगा। कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा सेवा शिविर में कालीन बिछे 200 तक्त लगाए जाएंगे, ताकि कांवड़ियां विश्राम कर सके। शिविर की सजावट के लिए लड़ियां और प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए कांवड़ियों के लिए कूलर और पंखों की भी व्यवस्था शिविर में की जाएगी।

विज्ञापन

प्रतिदिन 20 हजार कांवड़ियों के भोजन की रहेगी व्यवस्था

अधिकारियों के अनुसार, नगर निगम द्वारा लगाए जाने वाले कांवड़ सेवा शिविर में 6 दिनों तक एक लाख से अधिक कांवड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें प्रतिदिन 20 हजार कांवड़ियों के भोजन की व्यवस्था है। इसके अलावा शिविर में सफाई व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि कांवड़ियों को एक साफ सुथरा कावड़ सेवा शिविर मिले।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ