Ghaziabad News : गाजियाबाद में एक पिता-पुत्र की गाड़ी पर पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग और पथराव करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने नंदग्राम थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। इसके लिए पुलिस मौके की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आस-पास के लोगों से जानकारी कर रही है।
कार सवार पिता-पुत्र पर हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाले रिजवान ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बीती 9 जून की रात को वह अपने बेटे के साथ कार में सवार होकर दिल्ली गए थे। बताया गया है कि देर रात वह वापस अपने बेटे के साथ अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान जब वह हिंडन विहार से निकल रहे थे, तभी दो लोगों ने अपने घर की बालकॉनी से उनकी कार पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि इस जब वह वहां से किसी तरह भागने का प्रयास कर रहे थे तो इस दौरान कुछ लोगों ने उनका रास्ता भी रोकने का प्रयास किया।
जांच करने में जुटी पुलिस
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने धारदार हथियार से उनका रास्ता भी रोकने का प्रयास किया। किसी तरह वह अपने घर पहुंचे और मामले की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। बताया गया है कि पत्थराव में उनकी कार का शीशा भी टूट गया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच करनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौके की सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
अब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
2 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
3 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
9 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
11 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
12 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
12 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
14 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
23 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines