हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ghaziabad News: साइबर अपराधियों ने विदेश में रह रहे भाई की गिरफ्तारी बताकर युवती से 2.18 लाख ठगे, जानिए कैसे की धोखाधड़ी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में एक युवती के सऊदी अरब में रहने वाले उसके भाई को पुलिस गिरफ्त में बताकर 2.18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने कई खातों में युवती को डर दिखाकर रुपये ट्रांसफर कराए गए है।

विज्ञापन
मोदीनगर की युवती से साइबर अपराधियों ने की ठगी

गाजियाबाद के मोदीनगर में रहने वाली एक युवती को साइबर अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। आरोपियों ने युवती के सऊदी अरब में रहने वाले भाई को पुलिस गिरफ्त में बताकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों ने कई खातों में युवती को डर दिखाकर रुपये ट्रांसफर कराए गए है। कुछ समय बाद युवती की अपने भाई से संपर्क हुआ तो ठगी की बात सामने आई। इस मामले में पीड़िता ने मोदीनगर के भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाई के नाम पर की धोखाधड़ी

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में साइदा अपने परिवार के साथ रहती है। बताया गया है कि साईदा का एक छोटा भाई सऊदी अरब में रहकर नौकरी करता है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले उनके पास एक अंजान मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने उन्हे अपना नाम उनके भाई के नाम पर हैदर बताया। आरोपियों ने उन्हे झांसे में लेने के लिए कहा कि उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से छुटने के लिए कुछ रकम चाहिए। जिस समय आरोपियों ने उन्हे फोन किया तो पीड़िता ने अपने भाई का नंबर मिलाया, मगर उस समय नंबर बंद आ रहा था।

अलग-अलग अकाउंट में मंगवाए रुपये

साईदा ने पुलिस से बताया कि आरोपियों ने उन्हे अपने झांसे में ले लिया और व्हाट्सअप पर अलग-अलग अकाउंट नंबर भेजकर उनसे लगभग 2.18 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद कुछ दिनों पहले साईदा का अपने भाई हैदर से संपर्क हुआ तो उनके भाई ने उन्हे बताया कि उन्हे पुलिस ने नहीं पकड़ा था। पीड़िता का कहना है आरोपी अभी भी उसे फोन करके ओर रुपये भेजने का दबाव बना रहें है। ठगी की जानकारी होने पर पीड़िता ने भोजपुर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola