हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद में व्यापारी पर करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप, छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद की सोसायटी डीएलएफ में शशिकांत अपने परिवार के साथ रहता है। बताया गया है कि शशिकांत की जेएमडी कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान थी। इस दुकान में वह इलैक्ट्रोनिक डिवाइस, टीवी और अन्य सामान का व्यापार करता था। आरोप है कि लगभग 5 करोड़ 70 हजार रुपये का माल खरीदा है, मगर माल का भुगतान नहीं किया है।

विज्ञापन
fraud

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक युवक पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए बाताया है कि आरोपी ने उनसे लगभग 5 करोड़ 70 हजार रुपये का माल खरीदा है, मगर माल का भुगतान नहीं किया है। इस मामले में जब पीड़ित दुकानदार की दुकान पर पहुंचे तो दुकान पर ताला मिला है। इस मामले में पुलिस ने दुकानदार और उसकी पत्नी सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

2025 के बाद नहीं किया माल का भुगतान

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के साहिबाबाद की सोसायटी डीएलएफ में शशिकांत अपने परिवार के साथ रहता है। बताया गया है कि शशिकांत की जेएमडी कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान थी। इस दुकान में वह इलैक्ट्रोनिक डिवाइस, टीवी और अन्य सामान का व्यापार करता था। एक ट्रेडिंग कारोबारी अजय समेत कई लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह कई सालों से शशिकांत को मोबाइल और टीवी यूनिट की सप्लाई कर रहें है। बताया गया है कि पिछले चार सालों में शशिकांत ने कुछ भुगतान कर दिया था। आरोप है कि जनवरी 2025 के बाद भी उसने माल मंगाया मगर माल का भगतान नहीं किया है।

5 करोड़ 70 हजार रुपये की धोखाड़ी का आरोप

ट्रेडर ने पुलिस से बताया कि माल का रुपये ना मिलने पर वह शशिकांत की दुकान पर पहुंचे, मगर दुकान पर ताला लगा हुआ मिला। इस मामले में शिकायतकर्ता ट्रेडर ने लगभग 5 करोड़ 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शशिकांत और उसकी पत्नी सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola