Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक मूक-बधिर युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है। सुबह के समय परिजनों ने शव को देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि बेटी के साथ तीन अज्ञात युवकों ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची फोरेसिंक विभाग की टीम ने भी जांच की है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मूक-बधिर थी पीड़िता, परिजनों ने लगाया गैंगरेप का आरोप
गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ रहती थी। बताया गया है कि युवती बोल-सून नहीं पाती थी और दिमागी रूप से भी कमजोर थी। जानकारी के अनुसार, युवती अपने घर से कहीं बाहर निकली थी। इसी दौरान वह रास्ता भूल गई और घर वापस आने के लिए लोगों से मदद मांगने लगी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान तीन युवकों ने उसे घर पहुंचाने की बात कहते हुए जंगल में ले गए और उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवती घर पहुंची तो उसकी हालत को देख परिजन काफी चिंतित हुए। पीड़िता ने किसी तरह आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने 18 अगस्त को लोनी थाने में मामले की शिकायत की थी। बताया गया है कि बुधवार रात को वह कमरे में सोने के लिए चली गई।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद पुलिस में कई एसीपी और थाना इंचार्ज का तबादला, जानिए किसे कहां मिली तैनाती
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह उन्होने देखा कि बेटी का शव फंदे से लटका हुआ है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। मामले की सूचना पर पहुंची लोनी पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों से पूरे मामले की जानकारी की और फोरेसिंक विभाग की टीम ने भी मौके पर जांच की। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी अक्सर घर से बाहर घुमने चली जाती थी, मगर कुछ समय बाद वह वापस लौट आती थी।
खुलासे के लिए 5 टीमों का गठन
इस मामले में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन सुरेन्द्रनाथ तिवारी का कहना है कि 18 अगस्त को कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत मिली थी। परिनजों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी कैमरों व सर्विलांस का उपयोग किया जा रहा है। इसमें कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बीवी को नोरा फतेही बनाने के लिए पति ने उठाया ये कदम, पत्नी ने दर्ज कराया केस
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
12 mins agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
32 mins ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
2 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
4 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
6 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
7 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
12 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
22 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
23 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines