Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक फूड स्टॉल में भीषण आग लग गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन अग्निकांड के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
स्टेशन पर मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक ये हादसा कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेट फॉर्म नंबर-9 पर हुआ। यहां एक फूड स्टॉल में आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आग विकराल हो गई। प्लेट फॉर्म पर मौजूद लोग भाग खड़े हुए। उधर जानकारी पर आरपीएफ और जीआरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने अन्य कर्मियों के साथ मिलकर फायर इंस्टीग्यूशर और पानी की मदद से आग पर काबू लिया।
आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के यहां आग लगी थी। कानपुर सेंट्रल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने बताया कि आग बुझा दी गई है और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दिल्ली में फर्नीचर फैक्ट्री जलकर राख
बता दें कि रविवार देर शाम को दिल्ली के कीर्ति नगर में भी एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। आग इतनी विकराल थी कि दमकल की करीब 20 गाड़ियों को लगाया गया था। फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन फर्नीचर का काफी नुकसान हुआ है। बताया गया है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।
गाजियाबाद में घर में लगी आग, दो की मौत
इसके अलावा सोमवार तड़के गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में चार मंजिला इमारत में आग लग गई। बताया गया है कि इमारत तीन मंजिलों पर तीन परिवार रहते थे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आठ लोगों का मौके से रेस्क्यू किया। लेकिन धुएं से दम घुटने के कारण यहां दो महिलाओं की मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Valium)
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
15 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
18 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
19 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines