हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बदला लेने पर उतरा सांप, युवक को महीने में 5 बार डसा; बचने को रिश्तेदारी में गया...वहां भी काटा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक को बार-बार सांप काट रहा है। युवक को डॉक्टर ने इलाज के बाद बाहर जाने की सलाह दी थी। युवक ने सलाह मानी और अपनी मौसी के घर चला गया। लेकिन सांप ने युवक का वहां भी पीछा नहीं छोड़ा। युवक सांप काटने के बाद इलाज करवाकर सही हो जाता है।

विज्ञापन
युवक का दुश्मन बना सांप।

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर के रहने वाले एक युवक से सांप ने दुश्मनी कर ली है। सांप ने युवक को एक ही महीने में 5 बार काट लिया है। हर बार युवक इलाज करवाने के बाद ठीक हो जाता है। डॉक्टर भी इस मामले में हैरान हैं कि आखिर युवक बार-बार कैसे ठीक हो जाता है? यह अजीबोगरीब मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक सांप से इतना भयभीत हो गया कि उसने अपना घर छोड़ दिया। वह अपनी मौसी के घर रहने लगा। क्योंकि डॉक्टरों ने भी उसे कुछ दिन के लिए बाहर जाने की सलाह दी थी। लेकिन सांप है कि मानता नहीं। सांप ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। सांप ने उसे मौसी के घर में जाकर भी डस लिया। अब युवक के परिजन और रिश्तेदार भी सांप से खूब परेशान हो चुके हैं। उनको युवक के साथ आगे क्या होगा? इसकी चिंता सता रही है।

रात के समय ही काटता है सांप

युवक फतेहपुर जिले के मलवा थाना इलाके के गांव सौरा का रहने वाला है। 24 साल के विकास दुबे को 30 दिन में 5 बार सांप काट चुका है। एक निजी अस्पताल से उसका इलाज चल रहा है। हर बार युवक ठीक हो जाता है। कुछ दिन पहले ही युवक को सांप ने डसा था। विकास ने बताया कि 2 जून की रात को वह घर में सो रहा था। पहली बार सांप ने तब काटा था। जिसके बाद उसे परिजन एक नर्सिंग होम में लेकर गए थे। वहां उसे दो दिन बाद छुट्टी दी गई। उसने सामान्य घटना सोचकर ध्यान नहीं दिया। बाद में 10 जून की रात को फिर सांप ने काट लिया।

यह भी पढ़ें:Hathras Stampede: सत्संग में क्यों जुटी इतनी भीड़? कहां से मिली परमिशन, हाथरस हादसे पर उठे सवाल

विज्ञापन

लेकिन परिजन उसे दोबारा निजी अस्पताल ले गए तो जान बच गई। फिर उसे डर बैठ गया और वह जागकर रात काटने लगा। 7 दिन बाद 17 जून को फिर सांप ने काट लिया। परिजन फिर अस्पताल लेकर गए, वह ठीक हो गया। चौथी बार फिर 4 दिन बाद ही काट लिया। इलाज के कारण उसकी फिर जान बच गई। फिर डॉक्टर और घरवालों ने मंथन किया और सोचा कि विकास को कहीं और भेज दिया जाए। अब उसे मौसी के घर भेजा था। लेकिन राधानगर में मौसी के घर फिर सांप ने काट लिया। विकास फिर डरा हुआ है कि कहीं उसको सांप न काट ले।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola