बेटी ने 'पत्नी' बनकर 10 साल तक ली मृत पिता की पेंशन, जब खुला मामला तो चौंक गई पुलिस

Etah News, Pension Fraud Case, Uttar Pradesh News

Pension Fraud Case

Uttar Pradesh Pension Fraud: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली एक बेटी अपने पिता की मौत के बाद उनकी पत्नी बनकर 10 साल तक पेंशन लेती रही। यह मामला जब खुला तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अब तक 12 लाख रुपए बतौर पेंशन हासिल किया था।

विज्ञापन

लेखपाल थे पिता, मां का पहले हुआ था निधन

यह पूरा मामला अलीगंज तहसील के मोहल्ला कूंचादायम खां का है। मोहल्ले के रहने वाले विजारत उल्ला खां लेखपाल थे। 30 नवंबर 1987 को रिटायर हुए। रिटायरमेंट के 26 साल बाद विजारत की 2 जनवरी 2013 को उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी साबिया बेगम की पहले ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन

उनकी एक बेटी मोहसिना परवेज है। उसने जालसाजी करते हुए पेंशन दस्तावेजों में अपना नाम बतौर अपने पिता की पत्नी के रूप में दर्ज करा लिया। वह साविया बेगम पत्नी विजारत उल्ला खां बन गई। लेकिन किसी को इस बात की भनक लग गई। उसने प्रशासन से शिकायत कर दी।

pension Fraud Case

pension Fraud Case

विज्ञापन

लंबे समय से चल रही थी फरार

एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने मामले की जांच कराई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट के आधार पर रजिस्ट्रार कानूनगो राजकपूर ने थाने में मोहसिना के नाम एफआईआर कराई। पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। महिला लंबे समय से फरार चल रही थी। मंगलवार को एटा पुलिस ने उसे दबोच लिया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ