हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

माफिया अतीक अहमद के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 75 लाख रुपये कैश, करोड़ों की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज जब्त

विज्ञापन

UP News: माफिया अतीक अहमद और उसके जुड़े लोगों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को प्रयागराज में 15 ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों की मानें तो तलाशी के बाद ईडी ने 75 लाख रुपये नकद और 200 बैंक खातों और 50 शेल कंपनियों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए।

विदेशी मुद्रा के साथ लाखों का कैश बरामद

यह कार्रवाई उस दिन हुई जब समाजवादी पार्टी के 60 वर्षीय पूर्व विधायक को लगभग 15 दिन में दूसरी बार अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल लाया गया था। उसे उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में एक अदालत में पेश किया जाएगा।

और पढ़िए – Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने दी 18 अप्रैल की नई तारीख

विज्ञापन

बता दें कि माफिया अतीक पर यूपी में 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। ईडी की तलाशी के बाद सूत्रों ने कहा कि टीम ने 75 लाख रुपये नकद, विदेशी मुद्रा, लगभग 200 बैंक खातों और 50 शेल संस्थाओं से संबंधित दस्तावेज और पासबुक जब्त किए हैं।

माफिया के रिश्तेदारों पर भी हुई कार्रवाई

जिन लोगों पर ईडी ने छापा मारा, उनमें अतीक अहमद के रिश्तेदार खालिद जफर, उनके वकील सौलत हनीफ खान, उनके सहयोगी असद, वदूद अहमद, काली, मोहसिन, एकाउंटेंट सबीह अहमद, आसिफ जाफरी और सीताराम शुक्ला और रियल एस्टेट डेवलपर्स संजीव अग्रवाल और दीपक शामिल थे।

विज्ञापन

और पढ़िए – UP News: अतीक की और बढ़ी मुश्किल; माफिया और उसके करीबियों के 15 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की छापेमारी

तलाशी में ईडी को अतीक अहमद के करीबी सहयोगियों और फर्मों के नाम पर 100 से अधिक संपत्तियों से संबंधित कुछ दस्तावेज भी बरामद किए। एजेंसी को शक है कि ये संपत्तियां अहमद की बेनामी संपत्तियां हैं।

विज्ञापन

किसानों से जबरन खरीदी गई जमीन

ईडी ने बताया कि जांच अभियान के दौरान कुछ ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं जो 50 करोड़ के नकद लेनदेन से संबंधित हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए हैं जिसे किसानों से जबरन खरीदे जाने का आरोप है। बता दें कि ईडी ने 2021 में अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन की 8 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कुर्क की थी।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola