Drunken Father Beats Children Brutally: बच्चों के पैदा होने की सबसे ज्यादा खुशी मां- बाप को होती है। जब ऐसे में पिता ही हैवान बन जाएं तो बच्चे कहां सुरक्षित होंगे। ऐसी ही एक सच्ची घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सामने आई, जहां शराब के नशे में पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को पीटने लगा इस दौरान बीच- बचाव कराने आए अपने पिता को भी मारने लगा। बच्चों और पिता की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मुंबई में करता था नौकरी
आपको बता दें कि सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बघाड़ी गांव निवासी बृजभूषण भीम सिंह मुम्बई से एक महीने पहले ही घर लौटा था। शनिवार की रात शराब के नशे में बृजभूषण अपनी सात की बेटी और पांच साल के बेटे को बेरहमी से पीटने लगा। बच्चों को न सिर्फ बेरहमी से पीटा। साथ ही जमीन पर भी पटक दिया। बच्चों की चीखों को सुन बचाने आए दादा जब बीच- बचाव करने गए तो शराबी पिता अपने पिता को ही मारने के दौड़ पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए। तब जाकर मामला शांत हुआ। दादा ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। एक बच्चे का जबड़ा टूट गया है, जिसे डाक्टरों ने वाराणसी अस्पताल में रेफर कर दिया।
आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चों के दादा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
1 hr agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
1 hr agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
2 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
3 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
6 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
9 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
9 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
10 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines