Uttar Pradesh News: (नीरज आनंद, बरेली) वर्तमान में गाजियाबाद की अतिरिक्त आयुक्त आईपीएस कल्पना सक्सेना पर जानलेवा हमला करने के दोषी 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 लोगों को कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई है। मामला 2010 का है, जब कल्पना सक्सेना की तैनाती बरेली में यातायात एसपी के तौर पर थी। पुलिस ने 3 सिपाहियों समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब मामले में बरेली के अपर सत्र न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुनाई है। दोषियों को 50-50 रुपये का जुर्माना भी अदा करना होगा।
यह भी पढ़ें:‘अंदर से कोई आवाज नहीं आई…’ तेलंगाना की सुरंग में फंसे लोगों के बचने की उम्मीद कम, मंत्री ने दिया ये अपडेट
बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने की सूचना कल्पना को मिली थी। इसके बाद एसपी मौके पर यातायात कर्मियों को पकड़ने पहुंची थी। दोषियों ने सरकारी काम में बाधा डाली और एसपी के ऊपर जानलेवा हमला किया। दोषियों ने उनको गाड़ी से कुचलने की कोशिश भी की थी। वारदात के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया था।
कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रही थीं कल्पना
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार गुप्ता ने जब फैसला सुनाया तो दोषी बिलख-बिलखकर रोने लगे। वारदात के समय दोषियों ने एसपी को लगभग 200 मीटर तक घसीटा था। उनके ऊपर जमकर लात-घूंसे बरसाए थे। कल्पना सक्सेना गंभीर तौर पर घायल हो गई थीं, उनको कई दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा था। अब मामले में फैसला आ गया है।
यह भी पढ़ें:पटना में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर; 7 लोगों की मौत
जैसे ही एसपी मौके पर गई थीं, सिपाही रावेंद्र, रविंद्र, मनोज और धर्मेंद्र ने भागने की कोशिश की थी। एसपी ने पैदल भागकर आरोपियों का पीछा किया तो उनको कार से कुचलने की कोशिश की। सिपाही रावेंद्र नकटिया, सिपाही रविंद्र उर्फ टाइगर फर्रुखाबाद और सिपाही मनोज सुल्ताना का रहने वाला है, जबकि धर्मेंद्र रावेंद्र का सगा भाई है। वसूली के बाद पैसे आपस में बांट लिए जाते थे।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
2 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
5 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
5 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
15 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
18 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
23 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines