Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Crime News: शिक्षिका का चपरासी पर आया दिल; पति ने कमरे में दोनों को पकड़ा, फिर हुई ये वारदात

Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बच्चों को नेकी की राह दिखाने वाली एक शिक्षिका ही गुनाह की रास्ते पर चल पड़ी। शिक्षिका ने अपने चपरासी आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने गांव के दो लोगों के खिलाफ पति की हत्या का मुकदमा भी दर्ज […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Jun 23, 2023 16:15
Crime news, Barabanki News, Love Affair, UP Crime News, Illicit Relationship

Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में बच्चों को नेकी की राह दिखाने वाली एक शिक्षिका ही गुनाह की रास्ते पर चल पड़ी। शिक्षिका ने अपने चपरासी आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने गांव के दो लोगों के खिलाफ पति की हत्या का मुकदमा भी दर्ज करा दिया, लेकिन जांच में आरोपी महिला पकड़ी गई।

कॉलेज के ही चपरासी से हो गए अवैध संबंध

जानकारी के मुताबिक, मामला बाराबंकी के बदोसराय के गांव हजरतपुर का है। यहां एक इंटर कॉलेज में रेनू नाम की महिला शिक्षिका है। जिला पुलिस ने बताया कि 18 जून को महिला के पति कैलाश का शव गांव के एक तालाब के किनारे पड़ा मिला था। शरीर पर चोटों के निशान थे। शव मिलने के बाद महिला ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

---विज्ञापन---

पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

पूछताछ में दोनों से हत्या के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। जब पुलिस ने शिक्षिका रेनू की कॉल डीटेल निकाली तो उनके होष उड़ गए। पति की हत्या वाले दिन रेनू ने अपने कॉलेज के चपरासी को 17 बार कॉल की। बस यहीं पर पुलिस का माथा ठनका। पुलिस ने उसे उठा कर कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया।

---विज्ञापन---

… तो पत्नी ने ही उजाड़ दिया अपना सुहाग

पूछताछ में सामने आया है कि शिक्षिका रेनू के कॉलेज के चपरासी राम कुमार यादव से अवैध संबंध थे। एक दिन पति कैलाश ने रेनू और राम कुमार को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। आरोपी राम वहां से भाग गया। इस दौरान कैलाश ने रेनू की पिटाई लगाई थी। पिटाई के बाद रेनू ने अपने पति को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अपने आशिक के साथ पति को कुछ नशीली दवाई पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला और चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jun 23, 2023 04:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.