Char Dham Yatra 2023: केदार-बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के इस दिन खुलेंगे कपाट, जानें तारीख
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Char Dham Yatra 2023: चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चारों धाम के कपाट खुलने के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। इस संबंध में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने जानकारी दी है।
U'khand | Preparations for Char Dham Yatra have started. Portals of Kedarnath temple will open on 26 April and those of Gangotri-Yamunotri on 22 April. Earlier, the date of opening portals of Shri Badrinath Dham was fixed for 27th April: Shri Badarinath Kedarnath Temple Committee
— ANI (@ANI) January 28, 2023
यात्रा को लेकर विभाग ने रजिस्ट्रेशन की तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने वेबसाइट www.registrationandtouristcare.uk.gov.in को अपडेट कर दिया है। वेबसाइट के माध्यम से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से कहा गया है कि नरेंद्र नगर के शाही दरबार में मनाई जाने वाली ‘बसंत पंचमी’ के मौके पर बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तारीखें काफी अध्ययन के बाद तय की गई हैं। इसे ‘पंचांग गणना’ भी कहा जाता है। समिति ने कहा कि पूरे रीति-रिवाजों और परंपराओं के साथ पटों को खोला जाएगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: