गाजियाबाद में शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगे 45 लाख रुपये, जानिए कैसे की धोखाधड़ी

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने एक युवक को शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित से 45 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित से अलग-अलग तरह से बहाने बनाकर रुपयों की मांग की थी।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Cyber ​​fraud, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, साइबर ठगी, गाजियाबाद क्राइम खबर, साइबर अपराध

साइबर अपराध

Ghaziabad News: गाजियाबाद में साइबर अपराधियों ने एक युवक को शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित से 45 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित से अलग-अलग तरह से बहाने बनाकर रुपयों की मांग की थी। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने गाजियाबाद साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

फेसबुक पर हुआ था संपर्क

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में सचिन त्यागी अपने परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक ऐप पर उनकी एक युवती से चैट पर बात हुई थी। इसके बाद आरोपी युवती ने उन्हें झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया और शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर लगभग 30 प्रतिशत का मुनाफा होने की बात कही। इसके बाद आरोपी युवती ने उन्हें एक लिंक भेज कर उनका एक खाता खुलवा दिया।

अलग-अलग बहाने बनाकर कराए रुपये ट्रांसफर

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इसके बाद उन्होंने कुछ दिन निवेश करके ट्रेडिंग की। जिसके कारण उनके खाते में अच्छा खासा मुनाफा भी दिखाई देने लगा। जब उन्होंने अपने खाते से रकम निकालने की बात कही, तो आरोपी ने उसने 30 प्रतिशत टैक्स के रूप में मांग की। उस समय उनके खाते में लगभग 34 लाख से अधिक रुपए थे। उन्होंने लालच में आकर 10.22 लाख रुपए टैक्स के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उन्होंने रुपए निकालने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनसे 25 प्रतिशत और रुपयों की मांग की। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ