गाजियाबाद में दिन भर छाए रहे बादल, गर्मी और उमस से परेशान हुए लोग, जानिए मौसम अपडेट

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मंगलवार सुबह से ही आसामान पर हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान दिन भर कहीं लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा तो कहीं बादलों के कारण धूप से राहत भी मिली। मंगलवार को शहर का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है।

Ghaziabad News, Aaj ka Weather, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad Weather, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, आज का मौसम

ghaziabad weather

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मंगलवार सुबह से ही आसामान पर हल्के बादल छाए रहे। दिन भर कहीं लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा तो कहीं बादलों के कारण धूप से राहत भी मिली। मंगलवार को शहर का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन भर गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास रहा है। मौसम विभाग की माने तो दो दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का अनुमान है।

मंगलवार को दिन भर छाए रहे बादल, मगर नहीं मिली गर्मी से राहत

रविवार रात से हुई बारिश के बाद से गाजियाबाद में मौसम सुहाना हो गया था। इसके बाद सोमवार की सुबह भी आसमान पर बादल छाए रहे। सोमवार को दिन में शहर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। जिससे दिन में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली थी। मंगलवार को सुबह से हल्के बादल तो छाए रहे, मगर लोगों को गर्मी और उमस का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग की माने तो दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है और लगभग 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

Advertisment

दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना

मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन गाजियाबाद और आस-पास के क्षेत्र में हल्की बारिश होने संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने गाजियाबाद में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। दिन में बदलों के कारण धूप से राहत मिल सकती है और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है, जिसके कारण लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। गाजियाबाद के अलावा एनसीआर के अन्य जिलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ