Noida News: CBI की नोएडा में बड़ी कार्रवाई, आस्ट्रेलिया UK के लोगों से साइबर फ्राॅड करने वाला मास्टरमाइंड दबोचा

Noida News: नोएडा में CBI ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। इंटरनेशनल स्तर के फर्जी काॅल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड को मौके से पकड़ा गया है। आरोपी आस्टे्रलिया व UK के लोगों से ठगी करता था।

cyber fraud (2)
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में CBI ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। इंटरनेशनल स्तर के फर्जी काॅल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड को मौके से पकड़ा गया है। आरोपी आस्टे्रलिया व UK के लोगों से ठगी करता था। लंबे समय से भारत में बैठकर आरोपी ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। विदेश से इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी की धरपकड़ हुई है। आरोपी की पहचान निशांत वालिया के रूप में हुई है। वह First इंडिया नाम से कंपनी चलाता है। इसमें कई और भी पार्टनर है। उनकी तलाश जारी है।

हाईटेक सॉफ्टवेयर से चुराता था पर्सनल जानकारी

सीबीआई की जांच में पता चला है कि आरोपी साइबर एक्सपर्ट है। हाईटेक सॉफ्टवेयर के जरिये आरोपी व उसके साथी विदेशी नागरिकों की निजी जानकारी चोरी कर लेते थे। उन लोगों को टेक्निकल मदद, बैंक सपोर्ट और सुरक्षा अपटेड के नाम पर पहले मदद का झांसा देते थे बाद में ब्लैकमेल कर साइबर फ्राॅड कर लेते थे। लंबे समय से यह धंधा संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन

गैंग में है कई अन्य शातिर

जांच में पता चला है कि इस गैंग में कई अन्य शातिर भी है। आरोपी विदेशी नागरिक को फोन पर कहते थे कि उनकी बैंकिंग को खतरा है। उनके सिस्टम में वायरस अटैक हो सकता है। यह सुनकर व्यक्ति डर जाता था। इसके बाद पीड़ित को फिशिंग लिंक व नकली वेबसाइट का लिंक भेजकर उसको क्लिक करने के लिए कहते थे। जैसे ही उस पर पीड़ित क्लिक करता था उसके साथ साइबर फ्राड हो जाता था।

आपत्तिजनक दस्तावेज मिले

अब तक की जांच में पता चला है कि सीबीआई को मौके से आरोपी का लैपटाॅप, मोबाइल, आपत्तिजनक दस्तावेज व हाई ड्राइव मिली है। जांच में यह भी पता चला है कि इंटरनेशनल लेवल के इस फ्राड में निशांत जैसे कई और है, जिनकी तलाश सीबीआई कर रही है। इस मामले में जल्द ही और कार्रवाई भी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

करोड़ों में है आंकड़ा

सूत्रों ने दावा किया है कि आरोपी द्वारा की गई ठगी का आंकड़ा करोड़ों में है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सीबीआई इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ