गाजियाबाद में बिजली कटौती के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, लाल कुआं जीटी रोड पर लगाया जाम

Ghaziabad News: गाजियाबाद में लाल कुआं के आसपास बनी कई कॉलोनी में पिछले चार दिनों से हो रही बिजली कटौती को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। इन कॉलोनीयों के काफी संख्या में लोग एकत्र होकर सब स्टेशन के पास जीटी रोड़ पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad Energy Corporation, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद नगर निगम, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद उर्जा निगम

गाजियाबाद में बिजली कटौती के विरोध में जाम लगाते लोग

Ghaziabad News: गाजियाबाद में लाल कुआं के आसपास बनी कई कॉलोनी में पिछले चार दिनों से हो रही बिजली कटौती को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। मंगलवार को इन कॉलोनीयों के काफी संख्या में लोग एकत्र होकर लालकुआं के सब स्टेशन के पास जीटी रोड़ पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बूझकर शांत किया। इस दौरान विद्युत निगम के अधिकारियों ने जल्द ही आपूर्ति को पूरी तरह बहाल करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

जीटी रोड पर लगाया जाम

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लाल कुआं के पास सत्यम एनक्लेव, मानसरोवर कॉलोनी और राजकंपाउंड में पिछले चार दिनों से बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है। मंगलवार को यहां के लोगों ने परेशान होकर विद्युत निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जीटी रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जीटी रोड पर जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर किसी तरह शांत किया। इसके बाद लोग लाल कुआं सब स्टेशन पर पहुंच गए घेराव किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के ना आने के कारण पीने के पानी की भी समस्या होने लगी है। इसके अलावा गर्मी और उमस के कारण भी घरों में रहना भारी हो रहा है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं।

बिजली नहीं मिलने से हो रही परेशानी

हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि विद्युत निगम के अधिकारी बार-बार शिकायत करने के बाद भी ध्यान नहीं देते और ना ही फोन उठाते हैं। इस दौरान लोगों ने बताया कि उन्हें नहाने के लिए तक भी पानी नहीं मिल रहा है और घरेलू काम करने में भी काफी परेशानी हो रही है। लोगों के हंगामा को देख विद्युत निगम के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही खराब लाइन को ठीक करके विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसके बाद लोग माने। इस दौरान लगभग आधा घंटे तक जीटी रोड पर यातायात बाधित रहा। जिसके बाद पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ