शाहनवाज़ चौधरी
बुलंदशहर के एक साधारण परिवार का बेटा छायांक आज जिले का हीरो बन गया है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में छायांक ने 94.17% अंक लाकर टॉप किया है। खास बात ये है कि उसके पिता दिन में पेंटर और रात में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। तंगहाली और मेहनत के बीच पढ़ाई कर छायांक ने ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। उसका कहना है कि यह सफलता उसके माता-पिता और गुरुजनों की देन है।
पिता की दोहरी मेहनत बनी बेटे की ताकत
छायांक के पिता सोहनपाल दिन में पेंटिंग का काम करते हैं और रात को सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी निभाते हैं। चार बच्चों की पढ़ाई और घर खर्च चलाने के लिए उन्हें दोहरी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन उन्होंने कभी बेटे की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी। छायांक बताते हैं कि पापा की मेहनत ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है।
छायांक बना जिले का टॉपर
विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छायांक ने हाईस्कूल में कुल 600 में से 565 अंक हासिल किए हैं। गणित में उसने पूरे 100 में 100 अंक प्राप्त किए। वह बुलंदशहर जिले का टॉपर बना है। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि इस बार जिले का रिजल्ट 90.95% रहा जो पिछले साल से बेहतर है।
मां ने निभाई घर की जिम्मेदारी, बेटे ने जीता दिल
छायांक की मां लाली देवी हाउसवाइफ हैं। उन्होंने हमेशा बेटे का हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए पूरा माहौल दिया। छायांक ने बताया कि मां ने कभी उसे किसी काम में नहीं डाला हमेशा कहा, “तू बस मन लगाकर पढ़ाई कर।” आज बेटा टॉपर बना है तो मां की आंखों में आंसू और चेहरे पर गर्व है।
छायांक बोले, नियमित पढ़ाई और मेहनत से मिली सफलता
छायांक का कहना है कि उसने हर दिन तय समय पर पढ़ाई की कभी भी पढ़ाई को टाला नहीं। मोबाइल और टीवी से दूरी बनाई। स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता से मिले मार्गदर्शन का पूरा पालन किया। उसने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता है और अपने पापा की मेहनत का रिवॉर्ड देना चाहता है। इसके अलावा दूसरे स्थान पर डिबाई की वन्या सिंह रहीं जिन्होंने 562 अंक प्राप्त किए। वहीं, तीसरे नंबर पर सिकंदराबाद के कनिष्क सैनी रहे जिन्हें 560 अंक मिले। इस साल कुल 47,355 छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा दी जिनमें 25,789 लड़के और 21,566 लड़कियां शामिल थीं।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines