UP Police Constable Recruitment Exam 2024: हाथ में हथकड़ी और आंखों में “अन्याय के खात्मे” का सपना लिये हत्या के प्रयास के मामले जेल में बंद एक मुल्जिम पुलिस सुरक्षा में पुलिस भर्ती परीक्षा देने बुलंदशहर पहुंचा। पुलिस सुरक्षा में परीक्षार्थी को देख परीक्षा केंद्र में हलचल मच गई। सब परीक्षार्थी बंदी परीक्षार्थी के बारे में पूछने लगे। बता दें यूपी में पुलिस भर्ती चल रही है। इस दौरान शनिवार को बुलंदशहर सेंटर पर एक परीक्षार्थी पुलिस के साथ हथकड़ी में पहुंचा।
अलीगढ़ की जेल से लाया गया था कैदी
जानकारी के अनुसार हथकड़ी में अलीगढ़ के चंडौस का रहने वाला आकाश कुमार था। जिसे जिला कारागार अलीगढ़ से बुलंदशहर गवर्नमेंट कालेज परीक्षा केंद्र में लाया गया था। पुलिस के अनुसार आकाश कुमार पर आईपीसी की धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज है। फिलहाल वह अलीगढ़ की जेल में बंद है। आकाश कुमार जेल में रहकर यूपी पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
कोर्ट ने दी थी परीक्षा देने की अनुमति
आकाश ने कोर्ट में परीक्षा के लिए अर्जी डाली, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और उसे परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की। परीक्षा केंद्र से बाहर निकालने के बाद पूछने पर आकाश ने मीडिया को बताया कि वह लगातार जिला कारागार में परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आज उसकी परीक्षा ठीक हुई। प्रश्न पत्र आसान था। उसने पिछली बार भी यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा दी थी लेकिन परीक्षा पत्र लीक होने की वजह सपना पूरा नहीं हो सका।
पुलिस सुरक्षा में आया था परीक्षार्थी
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया आज बुलंदशहर में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन द्वितीय पाली में जिला कारागार अलीगढ़ से एक बंदी बुलंदशहर में परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। भर्ती परीक्षा देने के बाद बंदी आकाश को पुलिस अभिरक्षा में अलीगढ़ जिला कारागार के लिए रवाना कर दिया गया है।
इनपुट- शाहनवाज चौधरी
ये भी पढ़ें: चरखी दादरी मॉब लिंचिंग पर CM नायब सैनी का बड़ा बयान कहा-कोई समझौता नहीं, गौमाता से जुड़ी हैं लोगों की भावनाएं
ये भी पढ़ें :गुड़ियों से पकड़ेंगे भेड़िया! बहराइच में आदमखोर को पकड़ने के लिए ऐसे बिछाया जा रहा जाल
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
20 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
21 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines