हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तेज रफ्तार कार चलाने का विरोध किया तो Thar सवारों ने 4 लोगों को कुचला, बुलंदशहर में मची सनसनी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक थार सवारों ने जानबूझकर 4 लोगों को गाड़ी से रौंद दिया है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

मनोज, बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक थार सवारों ने जानबूझकर 4 लोगों को गाड़ी से कुचल दिया है। इस घटना में एक की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि थार के मालिक ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि लोगों ने उसके तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के विरोध किया था। इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी थार लेकर मौके से भाग गया। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग महिला की मौत

ये मामला जिले के देहात कोतवाली के सुनहेरा गांव का है। यहां थार में सवार कुछ लोग गांव के अंदर हाई स्पीड में गाड़ी चला रहे थे। वहीं, गांव के कुछ लोगों ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने पर उनका विरोध किया था। ये बात थार में सवार लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने तेज रफ्तार में ही गाड़ी से 4 लोगों को कुचल दिया और मौके से फरार हो गए। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: अररिया में चाय वाले की गला रेतकर हत्या, मृतक के हाथ में थमाया चाकू

ग्रामीणों के साथ मारपीट

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि थार में सवार लोग तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे। जब गांव के लोगों ने उनका विरोध किया तो उन्होंने पहले उनके साथ मारपीट की। इसके बाद थार सवारों ने 4 लोगों को गाड़ी से कुचल दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान के आधार पर FIR दर्ज की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola