शाहनवाज चौधरी
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह में मेहमानों का वेलकम करने वाली लड़की को कुछ हैवानों ने अपना शिकार बनाने की कोशिश की। लड़की ने बड़ी ही मुश्किल से खुद को हैवानों के हाथों से बचाते हुए 2 घंटे खाई में छिपी रही। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है, सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रूम का दरवाजा खटखटाया
यह घटना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव एचाना स्थित ग्रीम पैलेस मैरेज होम की है। यहां शादी समारोह में कई वेलकम गर्ल्स को मेहमानों का स्वागत करने के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक वेलकम गर्ल को घर जाने के लिए गाड़ी नहीं मिल रही थी। इसके बाद मैरिज हॉल के मालिक साजिद ने वेलकम गर्ल को मैरिज होम के कमरे में सोने के लिए भेज दिया। रूम में वेलकम गर्ल आराम कर रही थी कि इसी दौरान 2 लड़कों ने उसके रूम का दरवाजा खटखटाया। लड़की ने जैसे ही रूम का गेट खोला, उन लोगों ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।
2 घंटों तक खाई में छिपी रही
हालांकि, लड़की ने उनका पूरा विरोध किया, जिसके बाद एक युवक वापस लौट गया। लेकिन दूसरे युवक ने वेलकम गर्ल को दबोच लिया। वेलकम गर्ल किसी तरह आबरू बचाकर कमरे से भाग निकली और रोड किनारे खाई में छिप गई, जहां वह 2 घंटों तक खाई में छिपी रही। आरोपियों के जाने के बाद युवती गुलावठी थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अकबरपुर गांव के सुहैल और मैहम्मदपुर गांव के जुनैद के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार नही हुए आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने जांच में घटना सही पाई। पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता के मुताबिक, जिस समय वह खाई में छिपी हुई थी, उस समय आरोपी उसकी तलाश बाइक और कार से कर रहे थे। आरोपियों के हौसले देख पीड़िता काफी अहम गई थी। पीड़िता अभी भी डरी और सहमी हुई है।
इस बिंदु पर जांच कर रही पुलिस
मांगलिक कार्यक्रम में कई वेलकम गर्ल्स को बुलाया गया था। पीड़िता को छोड़कर तमाम वेलकम गर्ल्स कार्यक्रम के समापन के बाद अपने-अपने घर लौट गई थीं। पीड़ित वेलकम गर्ल रात में मैरिज होम में क्यों ठहरी? अगर युवती को घर जाने के लिए वाहन नहीं मिला, तो मैरिज होम संचालक ने वेलकम गर्ल को अपने वाहन से क्यों घर नहीं पहुंचाया? इस बिंदु की भी जांच पुलिस कर रही है।
गुलावठी कोतवाल सुनीता मालिक ने बताया कि आरोपी जुनैद और सुहेल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
5 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
6 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
17 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
18 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
20 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
21 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines