Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां छह बच्चों की मां का एक ट्रैक्टर ड्राइवर पर दिल आ गया। कुछ समय प्रेम प्रसंग चलने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई है। मामले की जानकारी पर पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पति का कहना है कि अब काम करूं या छह बच्चों की परवरिश करूं।
गांव के पास काम करता था ट्रैक्टर ड्राइवर
जानकारी के मुताबिक मामला बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां अमेरिका नाम के एक शख्स का बेटा राहुल अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में राहुल की पत्नी और छह छोटे-छोटे बच्चे हैं। राहुल ने बताया कि कुछ समय पहले कल्याणपुर गांव में बाढ़ आ गई थी। प्रभावित हिस्से में तटबंध बनाने के लिए ट्रैक्टरों से काम चल रहा है।
पड़ोस की लड़की पर मदद का आरोप
इन्हीं में से एक ट्रैक्टर चालक का उसका पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। बताया गया है कि मंगलवार को आरोपी चालक ने पड़ोस की एक लड़की की मदद से उसकी पत्नी को गांव के बाहर बुलाया और फिर दोनों रफूचक्कर हो गए। पत्नी के काफी देर तक गायब होने पर परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने जान पहचान वालों से साथ-साथ कई रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन कोई उसका कोई सुराग नहीं लगा।
घर से डेढ़ लाख रुपये के गहने भी ले गई
गांव वालों से जानकारी के बाद परिवार के होश उड़ गए। घर की तलाशी ली तो पता चला कि करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने गायब हैं। इसके बाद पीड़ित पति ने थाना छावनी पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। उधर मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Valium)
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
6 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
6 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
10 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines