---विज्ञापन---

युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, अलीगढ़ में हत्या ने दहलाया, क्या बोली पुलिस?

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में होली के दिन हारिश नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

---विज्ञापन---

Aligarh News :  अनिल चौधरी :अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में होली के दिन हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां हारिश नाम के शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में हारिश बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में हारिश नाम के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में हारिश की मौत हो गई। घटना को लेकर सीओ मयंक पाठक ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त हुई है, विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा मौके पर शांति है।

---विज्ञापन---

क्या बोले एएसपी?

एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि 14 मार्च की सुबह करीब 3:30 बजे थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल से एक सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवकों द्वारा हारिश पुत्र राशिद को गोली मार दी गई है। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हारिश सड़क किनारे खड़े होकर किसी से बात कर रहा था। इस दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और हारिश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मौके पर हारिश गिर पड़ा, जबकि उसका दोस्त वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें : अक्षरा सिंह के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल, देखें भोजपुरी स्टार के 5 वायरल क्लिप

---विज्ञापन---

घटना का CCTV वीडियो वायरल

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बदमाशों ने तब तक गोलियां बरसाईं जब तक उन्हें हारिश की मौत का यकीन नहीं हो गया। गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गई। इस बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।

First published on: Mar 14, 2025 10:12 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola