हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ईदगाह जा रहे अखिलेश का काफिला रोका गया! पूर्व CM बोले- जानबूझकर...

ईद के खास मौके पर सभी को मुबारकबाद देते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव यूपी पुलिस पर फालिम हो गए। अखिलेश का कहना है कि ईदगाह जाते समय उनके काफिले को 1 घंटे तक रोका गया था।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav

पूरे देश में आज ईद का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद के पर्व पर सियासी रंग भी देखने को मिल रहा है। ईद को लेकर कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर उत्तर प्रदेश में संभल और अयोध्या जैसे शहरों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी पूरे देश को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। इसी कड़ी में काफिला रोके जाने पर अखिलेश बुरी तरह से भड़क गए हैं।

अखिलेश का आरोप

दरअसल अखिलेश यादव ईद मनाने के लिए लखनऊ के ईदगाह जा रहे थे, तभी उनके काफिले को पुलिस ने रोक लिया। अखिलेश का कहना है कि पुलिस ने जानबूझकर उनके काफिले को 1 घंटे तक रास्ते में रोक कर रखा। काफी देर की बातचीत के बाद अखिलेश को आगे जाने दिया गया। मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश ने बताया कि जब मैंने पुलिस से काफिला रोकने की वजह पूछी तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।

यह भी पढ़ें- ‘धर्म का विरोध करने वालों को पीटो…’, महंत राजू दास का चौंकाने वाला बयान, मुगल बादशाहों पर कही ये बात

विज्ञापन

बीजेपी पर लगाया आरोप

अखिलेश का कहना है कि उनका काफिला जानबूझकर रोका गया ताकि उन्हें ईद के समारोह से दूर रखा जाए। सत्तापक्ष पर हमलावर होते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा यह देश संविधान से नहीं चला रही है। काफिल रोक कर वो दबाव बनाना चाहते थे, जिससे मैं दूसरे लोगों के समारोह में शिरकत न कर सकूं।

अखिलेश ने दी ईद की मुबारकबाद

ईद के मौके पर मीडिया से रूबरू होते हुए अखिलेश ने पूरे देश को ईद की मुबारकबाद दी है। अखिलेश ने कहा कि पूरे देश को ईद की बधाई। सभी खुशी-खुशी इस त्योहार को मना रहे हैं। सब एक-दूसरे से गले मिलकर और सेवईयां खाकर सभी ईद मना रहे हैं। यही हमारे देश की और गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- क्या मुस्कान को नहीं होगी फांसी? वकील ने बताया क्या कहता है कानून?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola