हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अकाउंट फ्रीज पर चल रहे वार में अखिलेश भी कूदे, कहा- चंदा चोरी में BJP सबसे आगे

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: कांग्रेस की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद अकाउंट फ्रीज होने का नारा विपक्षी दलों का चुनावी एजेंडा बन चुका है। कांग्रेस नेता पप्पू यादव के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अकाउंट फ्रीज होने का कारण बताया है। वहीं वैक्सीन वॉर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है।

विज्ञापन
Akhilesh yadav vs BJP lok sabha election 2024

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ने आज सुबह प्रेस कान्फ्रेंस करके केंद्र सरकार पर अकाउंट फ्रीज करने का आरोप लगाया। तो सभी विपक्षी नेताओं ने एक-जुट होकर इसे चुनावी मुद्दा बना लिया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला हम लोग नहीं कर पाएंगे।

क्यों फ्रीज हुए अकाउंट

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ये जो अकाउंट सीज हो रहे हैं, वो इसलिए सीज हो रहे हैं क्योंकि चंदा चोरी में सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी है। चंदा चोरी भी एक अच्छा शब्द है, लेकिन वो वसूली में सबसे आगे है। भारतीय जनता पार्टी ने चंदे के नाम पर जो वसूली की है, वो सबने जान ली और सबने वो आंकड़े देख लिए।

विज्ञापन

चुनावी बॉन्ड पर उठाए सवाल

बीजेपी के चुनावी बॉन्ड पर सवाल खड़े करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, क्या कोई कल्पना कर सकता है कि कोई कंपनी 1 हजार करोड़ रुपए दे। कोई कंपनी 500 करोड़ रुपए दे और कोई कंपनी 400 करोड़ रुपए दे और जिस तरह की कहानियां उसके पीछे आ रही हैं।

विज्ञापन

वैक्सीन वॉर पर बीजेपी को घेरा

अखिलेश यादव ने वैक्सीन कॉन्ट्रोवर्सी पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि, कमाल तो तब हो गया जब वैक्सीन का प्रचार भारतीय जनता पार्टी कर रही थी। इस देश की भोली भाली जनता को पता ही नहीं था कि वैक्सीन वालों से भी यह चंदा ले लेंगे। वैक्सीन वालों से भी पैसा वसूल लेंगे। इकलौते ही हैं ये जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई। अब तो नहीं बोल रहे कि वैक्सीन लगवाओ। इसलिए नहीं बोल रहे क्योंकि उन्हें पता है कि देश की जनता जान गई है कि वैक्सीन वालों से भी इन्होंने (बीजेपी) ने पैसा वसूला है।

विज्ञापन

विपक्षी दलों को किया सावधान

अखिलेश ने समूचे विपक्ष को आगाह करते हुए कहा कि, ये अकाउंट सीज होना और इस तरह की घटना होती रहेगी। इसलिए हम सभी को मिलकर बहुत सावधान रहना होगा।

विज्ञापन

यह भी पढें – कांग्रेस का हाथ थामने के बाद केंद्र सरकार पर मुखर हुए Pappu Yadav, कहा- शीशे के घर में रहकर पत्थर…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola