कांग्रेस का हाथ थामने के बाद केंद्र सरकार पर मुखर हुए Pappu Yadav, कहा- शीशे के घर में रहकर पत्थर...

Pappu Yadav: राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है, जिसके बाद पप्पू यादव केंद्र सरकार पर मुखर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल में हुए वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र से सवाल पूछा है।

Lok Sabha Election 2024 Bihar RJD Lalu Prasad Yadav Pappu Yadav

पप्पू यादव को नहीं मिलेगा कांग्रेस का सिंबल

Pappu Yadav: लोकसभा चुनावों से पहले देश में हलचल बढ़ गई है। खासकर पप्पू यादव (Pappu Yadav) के कांग्रेस से हाथ मिलाने के बाद बिहार की राजनीति काफी सुर्खियों में है। पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी (जाप) का कांग्रेस में विलय कर दिया है। अब कांग्रेस नेता बन चुके पप्पू यादव ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन

वैक्सीन पर पूछा सवाल

विज्ञापन

आज सुबह कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार पर संपत्ति जब्त करने का आरोप लगाया था। इस बारे में जब पप्पू यादव से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने भोजपुरी अंदाज में कहा कि, सूप बाजे तो बाजे चलनियो बाजे। शीशे के घर में रहकर पत्थर फेंकना। भैया कांग्रेस के पास 1600 करोड़ रुपए कहां से आए? इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट कर रहा है। पहले आप बताओ कि वैक्सीनेशन के दौरान देश की जनता को मारने के लिए वैक्सीन लगवाया और 500 करोड़ रुपया लगा।

विज्ञापन

केंद्र पर लगे धारा 302

पप्पू यादव ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि, आप पर 302 का मुकदमा होना चाहिए। यह जो इतना वैक्सीनेशन देकर हार्ट अटैक आ रहे हैं, लोग मर रहे हैं। तीन-तीन डोज देने की क्या जरूरत थी। 500 करोड़ रुपया भी गया। आप वैक्सीनेशन पर क्या बोलेगे? जनता को तीन सुई भोंक दी।

विज्ञापन

चुनावी बॉन्ड पर पूछा सवाल

पप्पू यादव ने केंद्र पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि,जनता की तीन सुई किसने तय की? आप वैक्सीनेशन पर बोलेगे नहीं। आपने जनता के खून में जो जहर पैदा किया उसपर बोलेगे नहीं। पहले 6 लाख हजार करोड़ रुपए का हिसाब दो। SBI बताएगी तो पता चल जाएगा कि कितना महापाप हुआ है? जिसको भगाया गया उसने कितने पैसे दिए हैं? जो बाहर हैं उन्होंने कितने पैसे दिए हैं? जिन लोगों ने देश को लूटा है उन्होंने कितने पैसे दिए हैं?

विज्ञापन

पूर्णिया ने बनेंगे महागठबंधन का चेहरा

विज्ञापन

बता दें कि, पप्पू यादव तीन बार बिहार की पूर्णिया सीट से सांसद रह चुके हैं। मगर पिछले दो आम चुनावों में जदयू सांसद संतोष कुमार कुशवाहा लगातार पूर्णिया से जीत रहे हैं। पप्पू यादव आगामी चुनावों में भी पूर्णिया से लड़ने का दावा कर चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस पप्पू यादव को महागठबंधन का चेहरा बनाती है या इस बार भी बाजी जदयू के खाते में चली जाएगी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ