हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जब मॉडल्स बन रैंप पर चलीं सरकारी टीचर्स, आगरा के स्कूल में फैशन शो विवादों में

आगरा के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल की टीचर्स स्कूल में ही फैशन शो का रील बनाती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

(विमल कुमार): उत्तर प्रदेश के आगरा के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल की टीचर्स फैशन में हिस्सा लेती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि छात्र खड़े हुए हैं और बीच में टीचर ऐसे चल रही हैं, जैसे यह कोई विद्यालय नहीं बल्कि फैशन शो हो।

स्कूल में बच्चों को हर क्षेत्र के बारे में शिक्षित करना जरूरी है, लेकिन अगर इस दौरान स्कूल में ही छात्रों के सामने रील बनाई जाए और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जाए, तो यह सवालों के घेरे में आ जाता है। यही वजह है कि वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के शिक्षक विवादों में घिर गए हैं।

प्रधानाध्यापिका भी वीडियो में हैं शामिल

फैशन शो आयोजित कर रील बनाने में केवल टीचर्स ही नहीं, बल्कि प्रधानाध्यापिका भी शामिल थीं। वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के रवैये पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो 


यह मामला आगरा के अछनेरा ब्लॉक के पाली सदर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का है। वीडियो के बारे में अधिक जानकारी एकत्रित करने की कोशिश की गई, लेकिन स्कूल के किसी भी स्टाफ से संपर्क नहीं हो सका।

स्कूल में टीचर्स आयोजित करते हैं ऐसे इवेंट

छात्रों में उत्सुकता बढ़ाने और उनके मानसिक विकास के लिए स्कूल में तरह-तरह की गतिविधियां करवाई जाती हैं, लेकिन जब इस वीडियो में लोगों ने टीचर्स को मॉडलिंग करते देखा, तो वे हैरान रह गए। इसके बाद सवाल उठने लगे कि अगर टीचर ही स्कूल में रील बनाएंगे, तो बच्चों को इससे दूर कैसे रखा जा सकेगा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola