पहलगाम जैसा मामला फिर से सामने आया है। आगरा शहर में बुधवार को मसलन गुलफाम का नाम पूछ कर तीन युवक आए और उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। हत्या के बीच से तमाम एंगल उठ रहे हैं। इसी बीच 20 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में हत्या की जिम्मेदारी क्षत्रिय गौ रक्षक दल का नाम लेकर ली गई है। वीडियो में दो लड़के दिखाई दे रहे हैं जो पेट में कट्टा और चाकू लगाए हुए हैं। दोनों लड़के तमाम इस तरीके की बात कर रहे हैं जिसे हम यहां ना तो लिख सकते हैं और ना ही दिखा सकते हैं। हालांकि पुलिस ने इन सब बातों का X पर खंडन कर दिया है।
पुलिस ने एक्स हैंडल पर क्या कहा?
पुलिस ने X हैंडल पर इस नाम के किसी भी संगठन का आगरा में होने से इनकार किया है। साथ ही यह लिखा है कि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में अवगत कराना है, कि क्षत्रिय गौ रक्षा दल नाम का कोई संगठन आगरा में कार्यरत नहीं है। इस मामले में थाना ताजगंज पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। घटना के समय मृतक के जो तीन साथी वहां मौजूद थे। उनके द्वारा कोई भी ऐसी बात परिजनों तथा पुलिस टीम को नहीं बताई गई है।आप ट्विटर फेसबुक इंस्टाग्राम अथवा सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर ऐसी कोई खबर प्रसारित न करें जो असत्य हो।
हमलावर ने गुलफाम पर चलाई गोली
पुलिस की टीमें छानबीन कर रही हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद दफ़न कर दिया गया है। अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस की कई टीम में लगाई गई हैं। शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक घटना ताजगंज थाना क्षेत्र की है। नुनिहाई निवासी सैफ अली और गुलफाम शिल्पग्राम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में साथ काम करते थे। बुधवार रात करीब 12 बजे वे लोग दुकान बंद कर रहे थे। गोली से घायल और चश्मदीद सैफ अली का कहना है कि एक्टिवा सवार तीन युवक वहां से गुजरे। दुकान से कुछ दूरी पर एक्टिवा रोककर दो हमलावर गुलफाम के पास पहुंचे और एक युवक ने तमंचा निकालकर उसके सीने में गोली मार दी।
पुलिस की टीम लगातार कर रही छानबीन
गुलफाम को गोली लगने के बाद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। साथी सैफ उसे बचाने दौड़ा तो हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग कर दी। सैफ के सीने में भी छर्रे लगे हैं। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंची और घायल गुलफाम को तुरंत अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैफ को भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गुलफाम शादीशुदा था, उसके तीन बच्चे हैं।
घटना के बाद आरोपी एक्टिवा से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। शाहिद की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
4 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
4 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
14 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
15 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines