Agra Girl Abducted Misdeed, One Accused Kills Self: आगरा में नाबालिग लड़की का अपहरण होता है, आरोपी उसके साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं। मामले की जानकारी के बाद पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुटती है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिलती है कि एक आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगरा में तीन लोगों ने 15 साल एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक, लड़की का कथित तौर पर सोमवार को उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वो अपने पिता की दुकान से लौट रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति ने उसका पीछा किया और बाद में उसे एक ऑटो-रिक्शा के अंदर खींच लिया। मंगलवार को नाबालिग एक ईंट भट्टे के केयरटेकर को सड़क किनारे बेसुध पड़ी मिली। केयरटेकर ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
उधर, पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। आरोपियों में से एक को जानकारी मिली कि FIR में उसका नाम है, फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरे आरोपी को पकड़ा गया है, वहीं, तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
एक ही गांव के रहनेवाले थे तीनों आरोपी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रूपेश, करुआ और जगदीश (18 से 20 वर्ष के बीच) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपी शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे।
सहायक पुलिस आयुक्त आनंद कुमार पांडे ने कहा कि नाबालिग लड़की का एक ऑटो-रिक्शा में अपहरण कर लिया गया और गांव के बाहरी इलाके में उसके साथ बलात्कार किया गया। उन्होंने आगे कहा कि जांच हमें आरोपी के गांव तक ले गई। गिरफ्तारी के डर से, जगदीश ने अपने घर के पास एक पेड़ से फांसी लगा ली।
आरोपी ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी ऑटो-रिक्शा चालक रूपेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। करुणा को गिरफ्तार करने के लिए छह टीमों को कहा गया है। उन्होंने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच की जा रही है जबकि जगदीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
4 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
7 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
8 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
18 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
18 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
18 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines