Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, स्लीपर बस पलटी; हादसे में 7 लोगों की मौत और 40 घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है. लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर बिहार जा रही स्लीपर कोच बस पलट गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए. पुलिस और आपदा बल राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है. बस पानीपत से बिहार अरहरिया सवारियां लेकर जा रही थी.

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 23, 2026 21:45

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है. लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर बिहार जा रही स्लीपर कोच बस पलट गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा घायल हो गए. पुलिस और आपदा बल राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है. बस पानीपत से बिहार अरहरिया सवारियां लेकर जा रही थी.

राजधानी लखनऊ में गोसाईगंज केल जौखंडी गांव में सोमवार शाम को करीब 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार स्लीपर बस बेकाबू होकर पलट गई. इस दौरान हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला.

---विज्ञापन---

वहीं, इस हादसे में अभी तक 7 लोगों की मृत्यु की जानकारी सामने आई है और कम से कम 40 लोग घायल हैं.

हादसे की सूचना पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी विशाखजी, पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर व अन्य अफसर अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली. यात्री ब्रजेश के मुताबिक चालक अम्बाला से रविवार शाम करीब सात बजे बस में सवारियां बैठाकर बिहार के लिए रवाना हुआ. चालक का मालिक से लगातार फोन पर झगड़ा हो रहा था. सोमवार दोपहर करीब पौने चार बजे आगरा एक्सप्रेस-वे उतरकर लखनऊ पहुंचे.

---विज्ञापन---

कुछ दूर आगे चलकर चालक ने बस एक ढाबे पर रोकी यहां सवारियों ने खाना खाया. चालक ने शराब पी और खाना खाया. इसके बाद बस लेकर फिर गंतव्य के लिए रवाना हुआ. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चले टोल प्लाजा को पार किया. करीब एक किमी आगे उसने एक्सप्रेस-वे पर लोहे की पट्टी (डिवाडर) से बस भिड़ा दी. बस अनियंत्रित होकर पलट गई. चालक कूदकर भाग निकला. घटना से चीखपुकार मच गई. सवारियां एक दूसरे के ऊपर गिर गई. राहगीरों की सूचना पर गोसाईगंज इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह, एसीपी ऋषभ यादव, डीसीपी निपुण अग्रवाल, एसडीएम सरोजोनीनगर अंकित शुक्ला व अन्य अफसर मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बस में फंसे घायलों को निकालना शुरू किया. आनन फानन एंबुलेंस मंगाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया.

First published on: Feb 23, 2026 05:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.