Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

UP Rain Alert: ओले, बारिश, आंधी… यूपी में सर्दी अभी बाकी है, IMD ने जारी किया दो दिन का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को मौसम बदलने वाला है. IMD ने कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 15, 2026 09:58
UP Weather Update
Credit: News24

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 और 18 फरवरी को राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा और सहारनपुर में 17 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी आ सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: तूफानी हवाएं, भारी बारिश… दिल्ली-NCR में अभी करवट बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का नया अपडेट

---विज्ञापन---

किन जिलों में हैं बारिश के आसार?

18 फरवरी को बारिश का दायरा और बढ़ सकता है. इस दिन उत्तर प्रदेश के जिलों लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, बाराबंकी और फतेहपुर में भी बारिश होने के आसार हैं. बादल छाए रहने की वजह से धूप कम निकलेगी और मौसम ठंडा रहेगा. बारिश और तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, बलिया और आजमगढ़ जैसे जिलों में मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है. यहां बादल बहुत कम रहेंगे और दिन में अच्छी धूप निकल सकती है.

IMD ने दी सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यूपी के कुछ जिलों में बारिश से जहां लोगों को ठंड बढ़ने का एहसास होगा, वहीं किसानों के लिए ये बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है. हालांकि तेज हवा और ओलावृष्टि की आशंका वाले इलाकों में फसलों को नुकसान भी हो सकता है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि बारिश और तेज हवा के दौरान खुली जगहों पर जाने से बचें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के इंतजाम करें. लोगों को सलाह दी गई है कि वो मौसम अपडेट पर नजर रखें और सावधानी बरतें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अलर्ट! भयंकर गर्मी दस्तक देने को तैयार, क्या इस साल टूटेंगे रिकॉर्ड? पढ़ें AL Nina को लेकर बड़ा अपडेट

First published on: Feb 15, 2026 09:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.