---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Kal Ka Mausam: तूफानी हवाएं, भारी बारिश… दिल्ली-NCR में अभी करवट बदलेगा मौसम, पढ़ें IMD का नया अपडेट

Delhi NCR Weather Forecast

---विज्ञापन---

Kal Ka Mausam 16 February: आज महाशिवरात्रि के पर्व पर दिल्ली का मौसम साफ है। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाया, लेकिन धूप निकलने से मौसम साफ हो गया है। तापमान 27 डिग्री तक पहुंचा हुआ है, जो सामान्य से 2-4 डिग्री ज्यादा है। ऐसे में धूप खिलने से लोगों को मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है, लेकिन अभी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हल्की हवाएं तपती गर्मी को कंट्रोल कर रही हैं।

कल रात पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा

IMD के अनुसार, कल रात दिल्ली का मौसम करवट बदल लेगा, क्योंकि कल 16 फरवरी दिन सोमवार की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इसके असर से 17 और 18 फरवरी को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान भी है। बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद मौसम साफ होने पर तापमान बढ़ने और दिन में तपती गर्मी महसूस हो सकती है।

---विज्ञापन---

दिल्ली में तापमान आगे कैसा रहेगा?

IMD के अनुसार, अगले 4 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की मामूली वृद्धि होगी और उसके बाद 1-2 डिग्री की गिरावट आएगी। परिणामस्वरूप, अगले 7 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य (-1.5 डिग्री से 1.5 डिग्री) रहने की संभावना है, लेकिन 18 फरवरी को तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री से 3.0 डिग्री) रहने की संभावना है।

वहीं अगले 7 दिन के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री से 3.0 डिग्री) से लेकर काफी अधिक (3.1 डिग्री से 5.0 डिग्री) रहने की संभावना है। दूसरी ओर, 14, 15, 16, 19 और 20 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। 17 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 18 फरवरी को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अगले 7 दिन के दौरान सुबह के समय धुंध रह सकती है।

First published on: Feb 15, 2026 09:37 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola