दिल्ली में सड़क पर गाय दिखी तो लगेगा 1000 रुपये जुर्माना, जानिए क्या कहता है नया नियम?

दिल्ली में अब सड़कों पर गाय मिलने पर मालिक को 1000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. जन विश्वास बिल 2026 के तहत ये नियम लागू करने की तैयारी है, जिससे ट्रैफिक और व्यवस्था सुधारने का लक्ष्य है.

Cow Fine Delhi

Credit: Social Media

दिल्ली में सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या को कंट्रोल करने के लिए सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में है. जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) विधेयक 2026 के तहत अब अगर कोई गाय सड़कों पर घूमती हुई पाई जाती है, तो उसके मालिक पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. ये प्रस्ताव राजधानी में बढ़ती अव्यवस्था और सड़क हादसों को रोकने के मकसद से लाया गया है. अक्सर देखा गया है कि सड़कों पर घूमने वाली गायें ट्रैफिक में रुकावट पैदा करती हैं और दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं. ऐसे में सरकार ने जिम्मेदारी तय करने के लिए ये नियम लागू करने का फैसला लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दिल्ली सरकार का फैसला?

दरअसल, ये बिल दिल्ली में छोटे-छोटे अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने और उनकी जगह आर्थिक दंड लागू करने की नीति का हिस्सा है. केंद्र सरकार के जन विश्वास बिल 2026 की तर्ज पर दिल्ली सरकार भी अपने कानूनों में बदलाव कर रही है, ताकि लोगों को जेल भेजने के बजाय जुर्माने के जरिए अनुशासन बनाए रखा जा सके. इस विधेयक के तहत कई पुराने कानूनों में संशोधन किया जा रहा है. खासकर काटल ट्रेसपास एक्ट (Cattle Trespass Act) में बदलाव कर इसे मॉडर्न बनाया जा रहा है. इसके तहत अब जेल की सजा को हटाकर आर्थिक दंड का प्रावधान किया जा रहा है.

सरकार का फैसला क्यों है खास?

सरकार का मानना है कि इससे न केवल अदालतों पर बोझ कम होगा, बल्कि लोगों में जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ेगी. अगर कोई व्यक्ति अपनी गाय या बाकी पशु को खुला छोड़ देता है और वो सड़क पर पाया जाता है, तो उसे सीधे आर्थिक दंड देना होगा. इसके अलावा, इस बिल में बाकी नागरिक नियमों को भी सख्त किया जा रहा है. जैसे- सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाना, बिना अनुमति पोस्टर लगाना या नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि ये कदम दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नागरिक अनुशासन बढ़ाने में मदद करेगा. हालांकि, कुछ लोग इसे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ भी मान रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ