---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

राजस्थान के रजत का ये चैलेंज सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल! देखें

आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक डायटीशियन हैं जो खुद को बीमार करके लोगों को सेहतमंद बनाने की कोशिश कर रहे हैं

---विज्ञापन---

आजकल एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक डायटीशियन हैं जो खुद को बीमार करके लोगों को सेहतमंद बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इस खबर से भी ज़्यादा मज़ेदार है इनकी ज़िंदगी की कहानी।

जानिए कौन है ये

---विज्ञापन---

ये हैं जयपुर के रजत जैन एक डायटीशियन है और इनको बचपन से ही इन्हें खाने-पीने का शौक था, पर घरवालों ने कहा, “लड़के होकर ये सब क्या कर रहे हो?” लेकिन रजत ने जिद पकड़ ली और कहा की वो सिर्फ होम साइंस ही पढ़ेंगे।

30 लड़कियों के बीच अकेला लड़का!

---विज्ञापन---

रजत ने होम साइंस में एडमिशन लिया , वो भी लड़का होकर! इसी बीच कॉलेज में 30 लड़कियों के बीच अकेला लड़का जिसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लोग ताने मारते, मज़ाक उड़ाते, लेकिन रजत ने हार नहीं मानी। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने सबको दिखा दिया कि जुनून हो तो कुछ भी मुमकिन है।

आज रजत जैन न सिर्फ एक सफल आहार विशेषज्ञ हैं, बल्कि वे एक स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट, क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और सर्टिफाइड डायबिटीज़ एजुकेटर भी हैं। उन्होंने खाद्य और पोषण के साथ-साथ योग में भी महारत हासिल की है।

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो का क्या है माजरा?

अब रजत एक नए मिशन पर हैं। वो खुद को ‘बीमार’ करके लोगों को सेहतमंद बनाना चाहते हैं। 60 दिन के इस चैलेंज में वे जंक फ़ूड खा रहे हैं, एक्सरसाइज़ छोड़ रहे हैं, और अपनी सेहत को बिगाड़ रहे हैं। वो अपनी इस ‘बीमारी’ की पूरी कहानी अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर भी कर रहे हैं – ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, सब कुछ!

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

क्या है इनका मकसद?

रजत का कहना है कि वे लोगों को सेहत की अहमियत का ‘असली’ एहसास दिलाना चाहते हैं। उनका मानना है कि लोग उनकी बातों को तब तक सीरियसली नहीं लेंगे जब तक उन्हें खुद इसका नतीजा नहीं दिखेगा।

---विज्ञापन---

क्या ये प्रयोग कामयाब होगा?

ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन एक बात तो है, रजत ने लोगों को अपनी सेहत के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। और शायद यही उनका असली मकसद था।

First published on: Sep 09, 2024 02:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola