Tamil Nadu News: गुना गुफाओं के पास बंदर ने पेड़ से बरसाएं 500 के नोट, देखें वीडियो

कोडैकनाल से एक ऐसा वीडियो वायरल आया है, जिसमें एक बंदर पेड़ पर बैठा हुआ 500 के करारे नोट नीचे फेंक रहा है। क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला, जानिए।

Monkey Throwing Money viral video
विज्ञापन

तमिलनाडु के कोडैकनाल के गुना की गुफाओं के पास एक बंदर ने पर्यटकों से 500 की गड्डी छीनी और पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद उसने एक-एक करके नोटों को नीचे फेंकना शुरू कर दिया। बता दें, यह वीडियो मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बंदर पेड़ की शाखा पर बैठकर 500-500 के नोटों को नीचे फेंक रहा है। यह पूरी घटना कोडैकनाल की गुना गुफा की है, जहां अक्सर गर्मियों में टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं।

क्या है पूरा मामला?

इस फनी और हैरान करने वाली घटना तब हुई जब कुछ टूरिस्ट वहां घूम रहे थे। तभी एक बंदर ने मौका देख, उनके बैग से नोटों का बंडल छिन लिया, जिसमें 500 के नोटों के बंडल थे। सभी लोगों ने सोचा अब तो पैसे गए, लेकिन इसके बाद बंदर ने सबको अपने कारनामे से चौंका दिया।

विज्ञापन

बंदर ने की पैसों की बारिश

बंदर ने नोटों का बंडल लेकर सीधे पेड़ पर चढ़ा और एक-एक कर नीचे उड़ाने लगा। जैसे आम लोग कभी-कभी किसी के ऊपर उड़ा देते हैं। हालांकि, उसने कुछ नोटों को फाड़कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन फिर नीचे फेंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो एक पर्यटक ने बनाकर वायरल कर दिया है। कुछ लोग वीडियो देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, तो कुछ मजे ले रहे हैं। कुछ लोग कहने लगे कि कहीं ये नोट नकली तो नहीं हैं, तो किसी ने कहा कि बंदर को भी समझ आ गया पैसों की कोई अहमियत नहीं रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ