नई दिल्ली: ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी को जिला कोर्ट ने आज तीन मामलों में जमानत दे दी लेकिन अभी वह जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने जिन तीन मामलों में उसे जमानत दी है, उसमें महिला से अभद्रता का केस भी शामिल है। बता दें कि त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगा हुआ है जिसके चलते जमानत के बावजूद वह जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। इस मामले में जल्द ही सुनवाई की बात कही जा रही है। त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से 9 अगस्त को गिरफ्तार किया था।
अभी पढ़ें – PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का आज से दो दिवसीय गुजरात दौरा, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
जानकारी के अनुसार, श्रीकांत त्यागी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 420 और गाली-गलौज के मामले में जमानत मिली है। श्रीकांत पर चार मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें से तीन में जमानत मिली है। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर सूरजपुर कोर्ट में पेश किया था जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
महिला से अभद्रता के बाद चर्चा में आया था श्रीकांत त्यागी
बता दें कि ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी नोएडा में रहने वाली एक महिला से अभद्रता के बाद श्रीकांत त्यागी चर्चा में आया था। उसे भाजपा का नेता बताया जा रहा था, लेकिन बाद में भाजपा ने उससे किनारा कर लिया था। मामले के चर्चा में आने के बाद श्रीकांत त्यागी फरार हो गया था। इसी बीच पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के घर पहुंचकर अवैध निर्माण को तोड़ा था।
अभी पढ़ें – प्रसंगवश: जब सुप्रीम कोर्ट के साथी जज ने जस्टिस ललित के वकील पिता के क़ानूनी ज्ञान पर सवाल उठाया था!
गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी का 5 अगस्त को एक महिला के साथ गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस की 12 टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। बाद में उसे मेरठ से गिरफ्तार किया गया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
31 mins agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
4 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
4 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines