PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का आज से दो दिवसीय गुजरात दौरा, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

PM-Narendra-Modi-

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों के अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर रहेंगे PM मोदी आज और कल अगस्त को गुजरात का दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री आज साबरमती रिवरफ्रंट के पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले 300 मीटर के इस पुल का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान दूसरे अन्य कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 28 अगस्त को का कच्छ जानें कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मोदी कच्छ में स्मृतिवन का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कछ स्मृतिवन का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री यहां से 11 विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

आपको बता दें कि अहमदाबाद में साबरमती नदी पर बना यह प्रतिष्ठित पैदल पुल, अटल फुट ओवर ब्रिज, देश का पहला ब्रिज होगा। यह फ़ुटओवर ब्रिज मल्टी-लेवल कार पार्किंग तथा पश्चिम तट स्थित फ़्लॉवर पार्क एवं इवेंट ग्राउंड के बीच स्थित प्लाज़ा से पूर्व तट पर प्रस्तावित कला एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी केन्द्र तक सम्पर्क (कनेक्टिविटी) की सुविधा प्रदान करेगा। यह ब्रिज टेक्नोलॉजी व डिज़ाइन; दोनों प्रकार से अनन्य है, जो इंजीनियरिंग दृष्टि से अजूबा बनेगा।

गौरतलब है कि गुजरात में इस साल अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा राज्य में अभी से ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई। प्रधानमंत्री के इस दौरे को भी गुजरात चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ