Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

बीजेपी नेता के घर चोरी होने पर खुश हुए कांग्रेसी विधायक, चोर को इनाम देने की कही बात

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के श्योपुर से वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक के बीच बयानबाजी को लेकर दोनों चर्चाओं में हैं. श्योपुर से पूर्व विधायक रह चुके दुर्गालाल विजय के घर एसी की चोरी होने पर वर्तमान विधायक बाबू जंडेल ने चोर को इनाम देने की बात कही है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 9, 2026 11:46
Madhya Pradesh News
Photo Credit- Social Media

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के श्योपुर में बीजेपी नेता पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय के घर एसी चोरी की घटना सामने आई. बीजेपी नेता के घर एसी की चोरी होने पर श्योपुर से वर्तमान विधायक बाबू जंडेल ने अफसोस की बजाय खुशी जाहिर की. विधायक बाबू जंडेल ने चोर को ढूंढकर ‘इनाम’ देने तक की बात कह दी. विधायक बाबू जंडेल के इस अजीब बयान के बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आखिर विधायक बाबू जंडेल ने चोर को धन्यवाद और इमाद देने की बात क्यों कही इसके बारे में जालकर लोग हैरान हैं.

बाबू जंडेल ने कानून-व्यवस्था पर कसा तंज

दरअसल, श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने इस तरह का बयान देकर कानून व्यवस्था पर तंज कसा है. पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय के घर एसी की आउटडोर यूनिट चोरी होने पर उन्होंने खुशी जताई. बीते गुरुवार को कोतवाली थाने के सामने स्थित भाजपा के पूर्व विधायक दुर्गालाल के घर से चोर ने एसी की बाहरी यूनिट चोरी कर ली. इसके बाज थाने में मामला दर्ज कराया गया. बाद में विधायक बाबू जंडेल ने चोर का धन्यवाद करने और इनाम देने की बात कही. ऐसा उन्होंने कानून-व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – असली अस्पताल, नकली डॉक्टर और QR कोड का खेल… MP के सरकारी अस्पताल में ये कैसा स्कैम

क्यो बोलें विधायक बाबू जंडेल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीजियो में विधायक बाबू जंडेल बोलते हैं कि, चोर ने ठीक किया. हमें वो चोर मिलता है तो उसे इनाम देंगे. चोर को इनाम देना चाहिए क्योंकि, उसने इतनी हाई-सिक्योरिटी में चोरी करने की हिम्मत की. उन्होंने यह भी कहा कि, पूर्व विधायक का एसी का पंखा चोरी हो गया तो चोर हवा खाएगा. विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि, विधायक के घर चोरी करना बड़ी बात है ऐसे चोर का इनाम मिलना चाहिए.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 09, 2026 11:46 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.