रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह ने इसकी जानकारी दी और बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगस्त के आखरी सप्ताह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सितंबर के पहले सप्ताह पर राजधानी रायपुर आ सकते हैं। वे MODI @2.0 किताब के प्रचार-प्रसार के लिए रायपुर आएंगे।
रमन सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगातार सक्रियता का परिचय देते हुए प्रदेश स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम किया जा रहा है। सबसे बड़ा आजादी के 75वें अमृतमहोत्सव में हर-घर तिरंगा पहुंचाया जा रहा है। गांव-गांव में उत्साह देखने को मिल रहा है। वंदे मातरम गाते हुए सैकड़ों लोगों की टीम गांव गांव में निकल रही है। पूरे प्रदेश में अभूतपूर्ण वातावरण बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसी के साथ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय संभावित कार्यक्रम बना हुआ है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ, मंडल स्तर, जिले, के साथ कोर ग्रुप बैठक भी करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष संभावित अगस्त के आखरी सप्ताह में आ सकते हैं। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी कार्यक्रम तय हो रहा है। संभवत सितंबर के पहले सप्ताह में आ सकते है। आज देश की वर्तमान परिस्थितियों के साथ देश मे चल रही गौरवशाली यात्रा की बात करेंगे।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
1 hr agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
2 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
2 hrs agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
7 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
7 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
7 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines