---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

[Vote Counting Live] Sandeshkhali Election Result | संदेशखाली विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: BJP(206) TMC(81); संदेशखाली में 14934 वोटों से आगे निकली BJP, दूसरे नंबर पर TMC

Sandeshkhali Election Result 2026 Live Updates: संदेशखाली सुंदरबन का एसटी आरक्षित और राजनीतिक रूप से संवेदनशील विधानसभा क्षेत्र है.2026 में TMC से झरना सरदार, BJP से सनत सरदार, CPM से रवींद्र नाथ महता और कांग्रेस से युधिष्ठिर भूमिज मैदान में खड़े हैं. आइए जानते हैं, संदेशखाली में जीत का सेहरा किस पार्टी के सिर पर सजेगा?

---विज्ञापन---

Sandeshkhali Election Result 2026 Live Updates: सुंदरबन के दलदली इलाकों में बसा संदेशखाली सिर्फ भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सियासत के मामले में भी बेहद संवेदनशील है. यह उत्तर 24 परगना का एक अनूठा विधानसभा क्षेत्र है, जो अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है. यहां की जिंदगी नदियों और तटबंधों के सहारे चलती है, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह जमीन कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा की वजह से चर्चा में रही है. 2026 के चुनाव में यह सीट सबसे ज्यादा देखी जा रही है.

उम्मीदवारों की टक्कर

इस बार संदेशखाली में चौ-तरफा मुकाबला है. तृणमूल कांग्रेस ने झरना सरदार पर दांव लगाया है. भाजपा ने सनत सरदार को मैदान में उतारा है. वाम मोर्चा की तरफ से रवींद्र नाथ महता चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने युधिष्ठिर भूमिज को टिकट दिया है. हालांकि असली कांटे की लड़ाई तो तृणमूल और भाजपा के बीच ही मानी जा रही है. 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने यहां 47 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल कर बढ़त बना ली थी, जो 2021 के मुकाबले बड़ा उछाल था.

---विज्ञापन---

संदेशखाली विधानसभा चुनाव परिणाम 2026

4 मई सुबह 8 बजे से यहां मतगणना शुरू होगी. उम्मीद है कि दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी. यह सीट बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है. पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी 82 फीसदी के करीब है. ग्रामीण सीट होने के नाते यहां वोटर जागरूकता काफी अधिक है. अनुसूचित जाति के वोटर यहां 36 फीसदी हैं, जो सबसे बड़ा समूह है. अनुसूचित जनजाति करीब 25 फीसदी और मुस्लिम करीब 24.5 फीसदी हैं. यह जातीय समीकरण हर दल के लिए पहेली जैसा है.

पिछला विधानसभा चुनाव परिणाम (2021)

2021 के चुनाव में यहां तृणमूल कांग्रेस का परचम लहराया था. सुकुमार महता ने भाजपा के डॉ. भास्कर सरदार को 39,685 वोटों के बड़े अंतर से हराया था. सुकुमार महता को कुल 1,12,450 वोट मिले थे, जबकि भास्कर सरदार 72,765 वोट पर सिमट गए थे. तीसरे नंबर पर सीपीआई(एम) के निरपद सरदार थे, जिन्हें मात्र 21,036 वोट मिले. यानी तब वामपंथ यहां बुरी तरह से हाशिए पर था. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर तेजी से बढ़ा, जिससे साफ है कि 2026 का गणित बदल चुका है.

---विज्ञापन---

2016 के चुनाव परिणाम

2016 में यह सीट वाममोर्चे के किले से तृणमूल की तरफ झुकी थी. 2011 से पहले लगातार आठ बार सीपीआई(एम) यहां से जीतती रही थी. लेकिन 2016 में तृणमूल के सुकुमार महता ने इतिहास रच दिया. उन्होंने सीपीआई(एम) के निरपद सरदार को 38,190 वोटों से हराया. सुकुमार को 93,745 वोट मिले, जबकि निरपद सरदार 55,555 वोट पर रुक गए. भाजपा के उम्मीदवार तब तीसरे स्थान पर थे, जिन्हें मात्र 14,358 वोट मिले थे. यानी 2016 से 2021 के बीच भाजपा ने यहां अपनी स्थिति मजबूत की और 2021 में वह दूसरे नंबर पर आ गई.

संदेशखाली की मिट्टी में अब सिर्फ धान और मछली नहीं पनपती, बल्कि राजनीतिक उबाल भी उठता है. 2024 की शुरुआत में यहां जो हिंसा हुई और शेख शाहजहां जैसे स्थानीय ताकतवर नेता के खिलाफ केस दर्ज हुए, उसने स्थानीय जनता के मन में बहुत गुस्सा भर दिया है. खासकर अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की महिलाएं इस बार बदलाव की मांग कर रही हैं. अब देखना यह है कि वह गुस्सा भाजपा के पल्ले पड़ता है या तृणमूल अपनी पुरानी योजनाओं के दम पर बाजी पलट लेती है. 4 मई को संदेशखाली अपना सियासी फैसला सुना देगा.

---विज्ञापन---
19:01 (IST) 4 May 2026
सनत सरदार शानदार जीत की ओर

पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल संदेशखाली सीट पर भाजपा प्रत्याशी सनत सरदार ने शानदार जीत दर्ज की। सनत सरदार को कुल 1,02,067 वोट मिले, जबकि तृणमूल कांग्रेस की झरना सरदार 87,133 वोट ही जुटा पाईं।

भाजपा ने यह सीट 14,934 मतों के बड़े अंतर से जीती, जो संदेशखाली में टीएमसी के खिलाफ भारी विरोध को दिखाता है। राज्य में भाजपा को 204 और टीएमसी को 83 सीटें मिलीं, और संदेशखाली का नतीजा सत्ता-परिवर्तन का प्रतीक बना।

नोट: ये अभी भी चुनावी परिणाम के रुझान ही है, चुनाव आयोग के अंतिम आधिकारिक आंकड़े आने अभी बाकी हैं।

पीड़ित महिलाओं के सवालों से गूंजी इस सीट पर जनादेश ने टीएमसी के गढ़ में ऐतिहासिक सेंध लगा दी।

17:21 (IST) 4 May 2026
Sandeshkhali Election Result 2026 Live: 9214 वोटों से आगे निकली BJP

संदेशखाली विधानसभा सीट में 13 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP के उम्मीदवार सनत सरदार 9214 वोटों की बढ़त हासिल कर ली हैं. सनत सरदार 2654 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि TMC की उम्मीदवार झरना सरदार 63440 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

15:52 (IST) 4 May 2026
Sandeshkhali Election Result 2026 Live: 5907 वोटों से आगे निकली BJP

संदेशखाली विधानसभा सीट में 9 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP के उम्मीदवार सनत सरदार 5907 वोटों की बढ़त हासिल कर ली हैं. सनत सरदार 49036 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि TMC की उम्मीदवार झरना सरदार 43129 वोटों के साथ पीछे चल रही हैं.

14:50 (IST) 4 May 2026
Sandeshkhali Election Result 2026 Live: 7 राउंड के बाद आगे निकली BJP

संदेशखाली विधानसभा सीट में 7 राउंड की काउंटिंग के बाद BJP के उम्मीदवार सनत सरदार 145 वोटों से आगे चल रहे हैं. सनत सरदार 35922 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि TMC की उम्मीदवार झरना सरदार 35777 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है.

12:41 (IST) 4 May 2026
Sandeshkhali Election Result 2026 Live: तीन राउंड की काउंटिंग के बाद TMC आगे

संदेशखाली विधानसभा सीट में तीन राउंड की काउंटिंग के बाद TMC की उम्मीदवार झरना सरदार 18301 वोटों के साथ आगे चल रही हैं. वे BJP की सनत सरदार (14065) से 4236 वोटों से आगे हैं.

12:00 (IST) 4 May 2026
Sandeshkhali Election Result 2026 Live: पहले राउंड की काउंटिंग में TMC आगे

संदेशखाली विधानसभा सीट के पहले राउंड की काउंटिंग में TMC की उम्मीदवार झरना सरदार आगे चल रही हैं. वह BJP के सनत सरदार से 2050 वोटों से आगे हैं.

09:59 (IST) 4 May 2026
Sandeshkhali Election Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों में TMC आगे

शुरुआती रुझानों में TMC की उम्मीदवार झरना सरदार आगे चल रही हैं.

09:05 (IST) 4 May 2026
Sandeshkhali Election Result 2026 Live: पोस्टल बेलेट की गितनी जारी

संदेशखाली में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. फिलहाल पोस्टल बेलेट की काउंटिंग जारी है. जल्द ही EVM की गिनती भी शुरू हो जाएगी.

08:19 (IST) 4 May 2026
Sandeshkhali Election Result 2026 Live: शुरुआती रुझान जल्द आने की उम्मीद

संदेशखाली में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. पहले रुझानों के लिए हमारे साथ बने रहिए.

08:05 (IST) 4 May 2026
Sandeshkhali Election Result 2026 Live: शुरू हुई काउंट‍िंग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. यहां मुख्य मुकाबला सत्ताधारी टीएमसी और प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच है.

07:40 (IST) 4 May 2026
Sandeshkhali Election Result 2026 Live: 8 बजे से शुरू होगी काउंट‍िंग

आज 4 मई, सोमवार को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. कुल 294 में से 293 सीटों पर मतगणना होगी, जबकि दक्षिण 24 परगना के फलता क्षेत्र में दोबारा मतदान होना अभी बाकी है. वोटों की गिनती सुबह लगभग 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी, उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती शुरू होगी.

First published on: May 04, 2026 07:25 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola