Ramgarh Election Result: सतीश कुमार यादव से पीछे चल रहे हैं अशोक कुमार सिंह
Ramgarh Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 में आज रामगढ़ विधानसभा सीट के नतीजे आने वाले हैं. इस बार के Bihar Chunav Natije 2025 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. RJD के अजीत कुमार और बीजेपी के अशोक कुमार सिंह के बीच इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा साथ ही बसपा भी दम दिखाती नजर आ सकती हैं. राजपुर विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election Result 2025 आज आने वाला है.
Ramgarh Election Result 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कौन सा दल बाजी मारेगा ये बात शाम तक तय हो जाएगी. 243 सीटों के रुझान सामने आने लगे हैं और ईवीएम में कैद जनता का फैसला हर किसी के सामने आने लगेगा. कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर भी इस बार हर किसी की नजरें बनी हुई हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती भी शुरू हो जाएगी. इस सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान में वोटिंग हुई थी. साल 2020 में सुधाकर सिंह ने कड़े मुकाबले में बसपा प्रत्याशी अंबिका सिंह को मात दी थी. रामगढ़ की सीट पर इस बार आरजेडी की तरफ से अजीत कुमार तो वहीं बीजेपी की तरफ से अशोक कुमार सिंह खड़े हैं.
रामगढ़ Election Key Candidate 2025
रामगढ़ की सीट पर वैसे तो कड़ा मुकाबला आरजेडी और बीजेपी के प्रत्याशी में होता हुआ नजर आएगा लेकिन बसपा की लगातार बढ़ती लोकप्रियता ने दोनों ही पार्टियों को लिए परेशानी बढ़ाने का काम किया है. इस बार के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा एक अहम भूमिका में नजर आ सकती है.
विज्ञापन
बसपा की तरफ से सतीश कुमार सिंह यादव चुनावी मैदान में उतरे हैं. साल 2020 में हुए चुनाव में तीन पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला देखा गया था, लेकिन अंत में आरजेडी के सुधाकर सिंह ने बाजी मार ली थी. इसके बाद साल 2024 में उन्होंने इस्तीफा दिया तो उपचुनाव में भाजपा के अशोक कुमार सिंह ने बसपा के सतीश कुमार सिंह को 1,362 मतों से हराया था.
Ramgarh Election Result 2015
उम्मीदवार का नाम
पार्टी
वोट
विजेता पार्टी का वोट %
जीत अंतर %
अशोक कुमार सिंह
भाजपा (BJP)
57,501
37.2%
5.2%
अम्बिका सिंह
राजद (RJD)
49,490
—
—
प्रमोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह
बसपा (BSP)
35,796
—
—
Ramgarh Election Result 2020
उम्मीदवार का नाम
पार्टी
वोट
विजेता पार्टी का वोट %
जीत अंतर %
सुधाकर कुमार सिंह
राजद (RJD)
58,083
32.4%
0.1%
अम्बिका सिंह
बसपा (BSP)
57,894
—
—
अशोक कुमार सिंह
भाजपा (BJP)
56,084
—
—
रामगढ़ के जातीय समीकरण क्या कहते हैं?
रामगढ़ विधानसभा सीट का स्थापना साल 1951 में हुई थी. तब से लेकर अब तक इस सीट पर 19 बार विधायकों के चुनाव और उपचुनाव हो चुके हैं. इस सीट पर सबसे ज्यादा 6 बार आरजेडी ने बाजी मारी है तो वहीं कांग्रेस 4 बार जीत पाई है. बीजेपी का दबदबा इस सीट पर कम नजर आया है और वो केवल 2 बार ही जीत दर्ज कर पाई है.
साल 2020 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 64.18 फीसदी मतदान हुआ था, जिसकी संख्या साल 2024 लोकसभा चुनाव में बढ़ी थी. रामगढ़ में 23.23 फीसदी मतदाता अनुसूचित जातियों से आते हैं तो वहीं मुस्लिम समुदाय के 8.5 फीसदी वोटर हैं.