हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajpur Election Result 2025 Live: क्या कांग्रेस जारी रख पाएगी इस सीट पर अपना दबदबा? आज होगा फैसला

Rajpur Election Result 2025 Live: बिहार चुनाव 2025 में आज राजपुर विधानसभा सीट के नतीजे आने वाले हैं. इस बार के Bihar Chunav Natije 2025 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. JDU के संतोष कुमार निराला और कांग्रेस के विश्वनाथ राम के बीच इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा. राजपुर विधानसभा सीट के Bihar Assembly Election Result 2025 आज आने वाला है.

विज्ञापन
Rajpur Vidhansabha Constituency

Live Updates

06:38 (IST) 14 Nov 2025

Rajpur Election Result 2025 Live: 8 बजे से शुरू होगी काउंट‍िंग

यहां पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी. इस सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और शाम तक जनता का फैसला भी हर किसी के सामने होगा.

Rajpur Election Result 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर आज जनता का फैसला हर किसी के सामने आ जाएगा. इस बार के चुनाव में रोहतास जिले की राजपुर विधानसभा सीट पर भी हर किसी की नजरें बनी हुई हैं. यहां पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी. इस सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और शाम तक जनता का फैसला भी हर किसी के सामने होगा. मौजूदा समय में यहां कांग्रेस के विश्वनाथ राम विधायक हैं और इस बार भी वो महागठबंधन के लिए कांग्रेस के लिए मैदान में उतरे हैं. कांग्रेस विधायक के सामने इस बार JDU के संतोष कुमार निराला चुनौती पेश कर रहे हैं.

राजपुर Election Key Candidate 2025

राजपुर विधानसभा की ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. यहां के मतदाताओं ने किसी भी पार्टी के पक्ष में ज्यादा बार वोटिंग नहीं की है और लगातार सत्ता में बदलाव होते रहे हैं. बीते कुछ विधानसभा के चुनावों पर नजर डाले तो इससे ये बात साफ भी हो जाती है. इस बार विधानसभा चुनाव में राजपुर की सीट से कांग्रेस से विश्वनाथ राम, जेडीयू से संतोष कुमार निराला तो वहीं पहली बार चुनाव में उतरी जन सुराज पार्टी की तरफ से धनंजय कुमार मैदान में उतरे हैं.

Rajpur Election Result 2015

उम्मीदवार का नामपार्टीवोटविजेता पार्टी का वोट %जीत का अंतर %
संतोष कुमार निरालाजेडीयू (JD(U))84,18448 %18.7 %
विश्वनाथ रामभाजपा (BJP)51,396——
लालजी रामबसपा (BSP)17,031——

Rajpur Election Result 2020

उम्मीदवार का नामपार्टीवोटविजेता पार्टी का वोट %जीत का अंतर %
विश्वनाथ रामINC67,87136.8%11.5%
संतोष कुमार निरालाJD(U)46,667——
संजय रामBSP43,836——

राजपुर में कैसे हैं जातीय समीकरण?

राजपुर विधानसभा सीट पर साल 2020 विधानसभा चुनावों में सामने आए डाटा के अनुसार 3,24,038 पंजीकृत मतदाता थे. ये सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है तो ऐसे में उन मतदाताओं की हिस्सेदारी 18.9 फीसदी है. सीट पर मुस्लिम मतदाता 5.5 फीसदी हैं. इसके अलावा इस राजपुर विधानसभा में शहरी वोट बिल्कुल भी नहीं है और सारे वोटर ग्रामीण ही हैं. इस बार जन सुराज पार्टी के चुनाव में उतरने से समीकरण बदले हुए भी नजर आ सकते हैं, ऐसे में चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola