हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan Politics: राजस्थान में फिर से सीएम फेस होंगे अशोक गहलोत! आलाकमान ने दिया ये सकेंत

विज्ञापन

Rajasthan Politics: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों में सियासी बैठकों का दौर भी जारी है। इसके साथ ही सियासी गुटबाजी भी अपने चरम पर है। सीएम फेस को लेकर जारी बवाल के बीच कांग्रेस के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पेज से एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें मैसेज लिखा है ‘गहलोत फिर से’।

निकाले जा रहे सियासी मायने

इसके बाद से ही राजनीतिक विश्लेषक सियासी मायने निकाल रहे हैं। उनके अनुसार अगर कांग्रेस की सरकार रिपीट होती है तो गहलोत को ही सीएम बनाया जाएगा। इसको लेकर अभी दोनों गुटों से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि जुलाई 2020 में पायलट के बगावती तेवरों के बाद से सीएम अशोक गहलोत पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से नाराज चल रहे हैं। हालांकि आलाकमान उपरी तौर सब कुछ ठीक होने का दावा करता है लेकिन सियासी बयानबाजियों से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सब कुछ ठीक नहीं है।

दोनों ही पार्टी की अमूल्य धरोहर

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को निकम्मा और नाकारा करार दिया था। उसके बाद जयराम रमेश समेत कई नेताओं ने गहलोत की शब्दावली को लेकर सवाल खड़े किए थे। हालांकि जयराम रमेश कई बार कह चुके हैं कि दोनों ही पार्टी की अमूल्य धरोहर हैं। पायलट कैंप के कई नेता उनकोे लगातार सीएम बनाने की मांग करते रहे हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस के आधिकारिक पेज पर एक रील में गहलोत सरकार की उपलब्धियां बताई गई हैं। फिर मिशन 2023-28 लिखकर ’गहलोत फिर से’ का संदेश लिखा गया है। मतलब संदेश साफ है अगला चुनाव में कांग्रेस की तरफ सीएम फेस अशोक गहलोत ही होंगे और वही मुख्यमंत्री भी बनेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola