जयपुर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आने से पहले सीएम अशोक गहलोत ने आज एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान सचिन पायलट पर हमला बोला था। सीएम गहलोत ने पायलट पर 2020 में भाजपा से फंडिंग लेने के आरोप लगाए, गद्दार तक बताया। इसके बाद सचिन पायलट ने पलटवार करते हुए कहा है कि झूठे आरोप ना लगाएं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। राजनीति में उनके कद के नेता को ये बयान देना शोभा नहीं देता है।
पायलट बोले- ये समय BJP से लड़ने का है, आरोप लगाने का नहीं
आगे सचिन पायलट ने कहा कि वे पहले भी मुझे नाकारा, निकम्मा और गद्दार कह चुके हैं, उन्होंने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं, वे बेबुनियाद हैं। पता नहीं कौन मुख्यमंत्री को ऐसी सलाह दे रहा है जो वो इस तरह की बातें कर रहे हैं। आगे बोले ये समय भाजपा से लड़ने का है, ऐसे झूठे आरोप लगाने की जरूरत नहीं है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि वे पार्टी के अनुभवी नेता हैं, उन्हें इतना असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए और साथ मिलकर काम करना चाहिए। हम आज किसी पद पर है, तो जरूरी नहीं है कि हमेशा रहे।
जयराम रमेश ने भी दी ये प्रतिक्रिया
आज के घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि अशोक गहलोत एक वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। उन्होंने अपने छोटे सहयोगी सचिन पायलट के साथ जो भी मतभेद व्यक्त किए हैं, उन्हें इस तरह से सुलझाया जाएगा जिससे कांग्रेस पार्टी मजबूत हो। फिलहाल सभी कांग्रेस जनों की जिम्मेदारी भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी को उत्तर भारत में और दमदार बनाने की है।
जानें क्या है पूरा मामला
गुरूवार को सीएम गहलोत ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू के दौरान सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिसके पास 10 विधायक का भी समर्थन नहीं है, वह भला मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है। ये भी कहा था कि राजस्थान में आलाकमान किसी को भी सीएम बना सकते हैं लेकिन सचिन पायलट को कोई भी स्वीकार नहीं करेगा।
इसके अलावा सीएम गहलोत ने 2020 के विद्रोह के दौरान बीजेपी से फंडिंग लेने का भी आरोप लगाया और कहा कि बगावत के दौरान 10 करोड़ रुपये बांटे गए हैं, बीजेपी के दिल्ली दफ्तर से पैसे उठाए गए हैं। गहलोत ने कहा कि उस दौरान पैसों के लेनदेन के मेरे पास सबूत हैं। गहलोत ने कहा कि नाराजगी के बाद पायलट कांग्रेस दफ्तर नहीं गए बल्कि मानेसर गए और बीजेपी के धर्मेंद्र प्रधान वहां मुलाकात करते थे।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines