---विज्ञापन---

Rajasthan News: ‘राजीव गांधी की दूरगामी सोच से भारत को मिली मजबूती’- सीएम गहलोत

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। गहलोत ने पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया, ताकि युवा शक्ति देश के विकास […]

---विज्ञापन---

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। गहलोत ने पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया, ताकि युवा शक्ति देश के विकास में अपनी अहम भागीदारी निभा सके।

तकनीक और संचार से ही भारत आगे बढ़ा

गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में राजीव गांधी द्वारा लिए गए निर्णयों से ही देश को तकनीकी विकास में ऊंचाईयां मिली। तकनीक और संचार से ही भारत आगे बढ़ा।

---विज्ञापन---

युवाओं से किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने युवाओं से भारतीय संविधान की रक्षा और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी की निंदा करते हुए स्वयं मेहनत कर आगे बढ़े।

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, रफीक खान, अमीन कागजी, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

---विज्ञापन---
First published on: May 22, 2023 08:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola