राजस्थान में बारिश का दौर तेज, कई जिलों में बरसे बादल; 16 सितंबर तक अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश की संभावना जताई है.

Untitled design (96)

बारिश से बदला मौसम का मिजाज [Photo-ANI]

राजस्थान में नए मौसम तंत्र के असर से कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार सुबह तक जयपुर, अजमेर, अलवर समेत कई जिलों में बारिश हुई. इस दौरान अलवर के मालाखेड़ा में सबसे ज्यादा 46 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. विभाग ने आने वाले दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है.

विज्ञापन

इन जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक जयपुर, अजमेर, झुंझुनू, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, डीग, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाईमाधोपुर में कई जगह बारिश हुई. इसके अलावा बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई. इस दौरान सबसे ज्यादा 46 मिलीमीटर बारिश अलवर के मालाखेड़ा में रिकॉर्ड हुई.

विज्ञापन

16 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है. विभाग के मुताबिक 12 से 16 सितंबर के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में बारिश होने की प्रबल संभावना है. वहीं, 13 और 14 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग के साथ आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के इस अनुमान के बाद इन इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ