---विज्ञापन---

Rajasthan Municipal Election Result: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP ने लहराया परचम, 309 में से 163 सीटें जीती; जानें कांग्रेस का हाल

राजस्थान के 309 नगर निकायों के चुनाव 2 चरणों में हुए थे और आज मतगणना चल रही है. जिसमें भाजपा का पलड़ा भारी है और अब तक भाजपा करीब 200 सीटें जीत चुकी है. आइए जानते हैं कि इन चुनाव में कांग्रेस का क्या हाल है?

---विज्ञापन---

राजस्थान नगर निकाय चुनाव मतगणना जारी है और 309 सीटों के नतीजे जारी हो गए हैं. इनमें से 163 सीटों पर BJP की जीत हो गई है. कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि 43 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. प्रदेशभर में 2 चरणों में 9 और 11 सितंबर को 10167 वार्डों में मतदान हुए थे. पहले फेज में 162 शहरी निकायों में 76.41 फीसदी और दूसरे फेज में 147 निकायों में 71.69 फीसदी वोटिंग हुई थी. दोनों फेज मिलाकर कुल 74.05 फीसदी वोटिंग हुई. 77 उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गए, जिनमें 37 महिलाएं हैं. बाकी सीटों के लिए मतदान कराया गया था. जिन 309 नगरीय निकायों के चुनाव कराए गए हैं, उनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं.

भाजपा और कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा

बता दें कि राजस्थान नगर निकाय चुनाव में एक दूसरे को टक्कर दे रही भाजपा और कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग और बाड़ेबंदी का डर सता रहा था, इसलिए दोनों दलों ने अपने-अपने दावेदारों को जयपुर, अजमेर और पुष्कर में ठहराया हुआ है. आज मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को भी घेरा जाएगा. वहीं आज वार्ड पार्षदों की तस्वीर साफ होने के बाद असली राजनीतिक घमासान शुरू होगा, क्योंकि आगामी 21 सितंबर को मेयर, सभापति, नगरपालिका चेयरमैन के लिए चुनाव होगा. जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस को अपने पार्षदों का जोड़-तोड़ होने का खतरा है.

---विज्ञापन---

मंत्री मदन दिलावर के भाई चेयरमैन की रेस में आगे

बारां जिले की अटरू नगर पालिका के वार्ड नंबर 5 से राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के छोटे भाई कृष्ण मुरारी दिलावर जीत गए हैं. उन्होंने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और उनकी जीत के साथ ही अटरू नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए सियासी समीकरण गरमा गए हैं. क्योंकि कृष्ण मुरारी दिलावर अटरू नगर पालिका चेयरमैन पद की रेस में सबसे आगे हैं. उन्हें चेयरमैन पद के लिए सबसे मजबूत और प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इसलिए आज चुनाव नतीजों की घोषणा होते ही उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके जश्न मनाना शुरू कर दिया.

मतगणना स्थल पर थ्री लेयर सिक्योरिटी के इंतजाम

बता दें कि निकाय चुनाव मतगणना मोतीलाल कॉलेज में चल रही है, जिसके बाद पुलिस ने थ्री लेयर सिक्योरिटी के इंतजाम किए हैं. निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिसर रामकरण सिंह ने अपने अधिकारियों के साथ मतगणना केंद्र में अंतिम तैयारियों और टेबल सिस्टम का जायजा लिया. उसके बाद सुबह ठीक 8 बजे से EVM मशीनों के ताले खुले और मतों की गणना शुरू की गई.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 14, 2026 09:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola