Rajasthan News: भरतपुर में प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों का पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद पथराव तक पहुंच गया। बुधवार रात भरतपुर के नदबई इलाके में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैसे के गोले छोड़े।
बता दें कि नदबई नगरपालिका में 3 जगह पर प्रतिमा लगा रही थी। इसके लिए संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई। कमेटी ने यह तय किया कि कुम्हेर चौराहे पर महाराजा सूरजमल की मूर्ति, बैलारा चौराहे पर अंबेडकर की मूर्ति और नगर चौराहे पर भगवान परशुराम की मूर्ति लगाई जानी थी। लेकिन स्थानीय लोगों की मांग है कि बैलारा चैराहे पर अंबेडकर की जगह महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाई जानी चाहिए।
और पढ़िए – बम ब्लास्ट के आरोपियों की रिहाई के खिलाफ बीजेपी का जयपुर में कैंडल मार्च, पीड़ित परिवार भी रहे मौजूद
स्थानीय लोगों के विरोध के बाद हरकत में आई सरकार ने स्थानीय विधायक जोगिंदर सिंह अवाना और पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को लोगाें को समझाने के लिए भेजा। मीटिंग के बाद यह तय हुआ बैलारा चैराहे पर सूरजमल की प्रतिमा लगेगी। लेकिन समझौते के बाद मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बैलारा चौराहे पर कमेटी के सुझाव के अनुसार अंबेडकर की और डेहरा मोड़ चैराहे पर सूरजमल की मूर्ति लगाई जाएगी।
पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह और विधायक जोगिंदर अवाना की प्रेस वार्ता के बाद बैलारा क्षेत्र में कुछ लोगों ने असंतोष जाहिर किया। इसके बाद लोगों ने बैलारा चौराहे पर सड़क मार्ग पर ईंधन डालकर आग लगा दी। आगजनी की घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर रास्ता खुलवाया। लेकिन इसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: