जैसलमेर बाॅर्डर पर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाई 35 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, 4 गिरफ्तार
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में सोमवार को क्राइम ब्रांच की एक टीम ने 35 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 4 बदमाशों को अरेस्ट किया है। जानकारी के अनुसार यह हेरोइन ड्रोन के जरिए बॉर्डर पार पाकिस्तान से आई थी।
एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के अनुसार एनडीपीएस को लेकर उनकी टीम पिछले कई समय सोर्स डवलप कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें 2 दिन पहले ही गुप्त सूचना मिली थी बाॅर्डर पार से एक बड़ा कंसाइनमेंट भारत आने वाला है। इस पर सभी एजेंसियों को अलर्ट जारी किया गया था।
और पढ़िए – Nikki Murder Case: आरोपी साहिल ने निक्की की हत्या को सड़क दुर्घटना में बदलने की रची थी साजिश
जयपुर से स्पेशल अधिकारियों को जैसलमेर भेजा गया था। कार्रवाई के दौरान अरेस्ट किए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि यह हेरोइन ड्रोन के माध्यम से हिंदुस्तान लाई जाती है यहां पर इसे अलग-अलग जिलों में सप्लाई कर दिया जाता है।
वहीं डीआईजी क्राइम राहुल प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी टीम माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी को देखते हुए एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। अरेस्ट किए गए 4 आरोपियों से अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि यह पहले भी कई बार पाकिस्तान से हेराइन मंगवा चुके हैं। इन लोगों से नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: