Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार शाम अपने आवास पर पवित्र माह रमजान के 26वें रोजे पर इफ्तार की दावत रखी। इस अवसर पर प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली तथा निरोगी राजस्थान की दुआ की गई।
सीएम ने इस अवसर पर प्रदेशभर से आए रोजेदारों से मुलाकात की और उन्हें तहेदिल से रमजान की मुबारकबाद दी। दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज के सदर सैयद गुलाम किबरिया साहब, सचिव जनाब सरवर चिश्ती और जनाब मुकद्दस मोईनी ने मुख्यमंत्री की दस्तारबंदी की।
सीएम ने शाॅल ओढ़ाकर किया सम्मान
रोजा इफ्तार के बाद जयपुर शहर मुफ्ती कारी अब्दुल सत्तार साहब ने मगरिब की नमाज अदा कराई। अजमेर से दरगाह ख्वाजा गरीब नवाज की ओर से तशरीफ लाए सैयद गुलाम किबरिया ने नमाज से पूर्व मुल्क और सूबे की खुशहाली, तरक्की और बेहबूदी के लिए दुआ करवाई।
रोजा इफ्तार से पहले मगरिब की नमाज के लिए जनाब मौलाना सलमान रिजवी ने अजान दी। मुख्यमंत्री ने नमाज के बाद ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से तशरीफ लाए जनाब गुलाम किबरिया, सरवर चिश्ती एवं कारी अब्दुल सत्तार का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविन्द राम मेघवाल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जाहिदा खान, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहें।
इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टाक, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष रफीक खान, राजस्थान स्टेट हज कमेटी अध्यक्ष अमीन कागजी, राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खान बुधवाली, राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चोपदार, राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा, राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, विधायकगण, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आये रोजेदार उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारूक आफरीदी ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम का संचालन किया।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
6 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines